बालोद

Balod Crime News: शराब की लत से परेशान बेटे ने मां की कर दी हत्या, लकड़ी के पाटा से सिर पर किया वार

Murder Case: शराब पीने की आदत को लेकर मां-बेटे के बीच हुए विवाद ने इतना भयानक रूप ले लिया कि बेटे ने अपनी ही मां की जान ले ली। लकड़ी के पाटा से सिर पर वार करने से 55 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
2 min read
• •
Aug 16, 2026
Agra Father Kills 17 Year Old Daughter

Crime News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने अपनी मां की शराब पीने की आदत से परेशान होकर उसकी हत्या कर दी। मां-बेटे के बीच शराब को लेकर अक्सर विवाद होता था। रविवार को भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि बेटे ने लकड़ी के पाटा से मां के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मामला डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम घोठिया का है। मृतका की पहचान 55 वर्षीय सुशीला गांवडे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुशीला शराब पीने की आदी थी। इसी बात को लेकर उसका 28 वर्षीय बेटा लीकेश गांवडे से आए दिन विवाद होता था। रविवार को भी शराब पीने की बात को लेकर मां-बेटे के बीच कहासुनी शुरू हुई।

विवाद बढ़ा तो बेटे ने किया हमला

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान गुस्से में आकर लीकेश ने लकड़ी के पाटा से अपनी मां के सिर पर जोरदार वार कर दिया। वार इतना गंभीर था कि सुशीला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डौंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पूछताछ में बेटे ने कबूला जुर्म

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे लीकेश गांवडे को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी मां की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मां और बेटे के बीच शराब की आदत को लेकर होने वाले विवाद का इस तरह खूनी अंजाम होने से इलाके के लोग भी हैरान हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Updated on:
16 Aug 2026 12:45 pm
Published on:
16 Aug 2026 12:45 pm