बलोदा बाज़ार

Balodabazar News: चलती ट्रक बनी आग का गोला, टायर फटते ही उठीं ऊंची लपटें, हाईवे पर मचा हड़कंप

Kasdol Truck Accident: बलौदाबाजार के कसडोल में नेशनल हाईवे-130B पर राखड़ से लदी चलती ट्रक का टायर फटने के बाद आग लग गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2026, 4:43 PM IST
Balodabazar News
Balodabazar News: चलती ट्रक बनी आग का गोला(photo-patrika

Balodabazar News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल में नेशनल हाईवे-130B पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राखड़ से लदा एक चलती ट्रक अचानक आग की चपेट में आ गया। ट्रक रायगढ़ से रायपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान कसडोल के सिनेमा हॉल के पास ट्रक का बीच वाला टायर तेज धमाके के साथ फट गया। टायर फटने के तुरंत बाद वाहन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रक से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। घटना से हाईवे पर गुजर रहे वाहन चालकों और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

Truck Fire in Chhattisgarh: तेज धमाके के साथ फटा ट्रक का टायर, कुछ ही देर में लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार, राखड़ से लदा ट्रक रायगढ़ से रायपुर की ओर जा रहा था। जब वाहन कसडोल के सिनेमा हॉल के पास पहुंचा, तभी अचानक उसका बीच वाला टायर तेज आवाज के साथ फट गया। टायर फटने के कुछ ही क्षण बाद ट्रक में आग लग गई। शुरुआत में आग वाहन के एक हिस्से में दिखाई दी, लेकिन कुछ ही देर में लपटें तेजी से फैलने लगीं। देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा। चलती ट्रक में अचानक आग लगने से आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

नेशनल हाईवे पर मची अफरा-तफरी, वाहन चालकों में दहशत

नेशनल हाईवे-130B पर हुई इस घटना से कुछ समय के लिए आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। कसडोल के सिनेमा हॉल के पास ट्रक से उठती ऊंची लपटें देखकर राहगीर और वाहन चालक घबरा गए। राखड़ से लदे ट्रक में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। हाईवे पर यातायात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए तत्काल व्यवस्था संभालने की जरूरत पड़ी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कसडोल पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही कसडोल पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल पर स्थिति संभालते हुए यातायात व्यवस्था नियंत्रित की। साथ ही अन्य वाहन चालकों को परेशानी से बचाने और हाईवे पर आवागमन सुचारू रखने के लिए जरूरी व्यवस्था की।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

ट्रक में भीषण आग लगने की सूचना पर नगर पंचायत की दमकल गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। लपटें तेज होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार दमकल कर्मियों के प्रयासों से ट्रक में लगी आग बुझा दी गई।

हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं

आग बुझने के बाद मौके पर स्थिति सामान्य होने लगी और पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में फिलहाल किसी व्यक्ति के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, आग लगने से ट्रक को कितना नुकसान पहुंचा है, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।टायर फटने के बाद चलती ट्रक में लगी आग ने हाईवे पर कुछ समय के लिए दहशत पैदा कर दी। पुलिस और दमकल कर्मियों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया और स्थिति नियंत्रित की गई।

Updated on:
22 Nov 2026, 4:43 PM IST
Published on: