बलोदा बाज़ार

अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत सभी गाड़ियों में HSRP लगवाना अनिवार्य, मोबाइल अपडेट जरूर करवाएं..

High Security Number Plate: बलौदाबाजार जिले में परिवहन विभाग ने अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत सभी गाड़ियों के लिए हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट जरूरी कर दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 May 2025, 11:49 AM IST
न जांच, न कार्रवाई! परिवहन विभाग का अल्टीमेटम बेअसर... 30 लाख वाहन अब भी दौड़ रहे पुराने नंबरों पर(photo-patrika)
न जांच, न कार्रवाई! परिवहन विभाग का अल्टीमेटम बेअसर... 30 लाख वाहन अब भी दौड़ रहे पुराने नंबरों पर(photo-patrika)

High Security Number Plate: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में परिवहन विभाग ने अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत सभी गाड़ियों के लिए हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट जरूरी कर दी है। इसके लिए सबसे पहले वाहन सॉफ्टवेयर में मोबाइल नंबर अपडेट कराना जरूरी है। मोबाइल नंबर अपडेट किए बिना हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट के लिए आवेदन संभव नहीं होगा।

High Security Number Plate: मोबाइल अपडेट करवाएंगे, तभी मिलेगा हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट

इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए जिला परिवहन कार्यालय में दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। गाड़ी मालिक अब घर बैठे वॉट्सऐप के जरिए भी अपना मोबाइल नंबर अपडेट करा सकते हैं। इसके लिए गाड़ी का पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, मोबाइल नंबर लिखकर और हस्ताक्षर करके मोबाइल नंबर 81200-93330 या 81037-73414 पर सुबह 11 से शाम 4 बजे के बीच भेज सकते हैं।

Updated on:
1 May 2025, 11:49 AM IST
Published on: