बलोदा बाज़ार

Baloda Bazar News: आत्मानंद स्कूल में बच्चों से अवैध वसूली, बिना प्रस्ताव 450 रुपए ज्यादा लेने पर मचा बवाल

Chhattisgarh News: पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में बिना शाला प्रबंधन समिति के प्रस्ताव 450 रुपए अतिरिक्त शुल्क वसूले जाने का आरोप लगा है।
2 min read
Balodabazar News
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (Photo Patrika)

Baloda Bazar School News: कसडोल विकासखंड मुख्यालय स्थित पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कसडोल में नियमों को ताक पर रखकर बच्चों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। स्कूल के प्राचार्य द्वारा शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के किसी भी वैध प्रस्ताव के बिना, नए प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं से जबरन शासन द्वारा निर्धारित शुल्क से 450 अतिरिक्त लिए जा रहे हैं। इसके लिए बाकायदा एक लिखित आदेश भी जारी किया गया है। जबकि नियमानुसार हाई स्कूल में 410 रुपए और उच्चतर माध्यमिक में 445 रुपए शुल्क ही निर्धारित है। प्राचार्य की इस मनमानी से पालकों में भारी रोष है।

उच्च स्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

इस अवैध वसूली को लेकर पालकों ने जिला शिक्षा अधिकारी और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से शिकायत करने की तैयारी कर ली है। पालकों का कहना है कि एक तरफ सरकार मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कर वसूली गई रकम वापस दिलाई जाए और दोषी प्राचार्य पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। कक्षा 9वीं व 10वीं के लिए कुल शुल्क 950 रुपये तथा कक्षा 11वीं व 12वीं के लिए कुल शुल्क 1000 रुपये निर्धारित है। मदवार शुल्क का विवरण नीचे कॉलम में दिया गया है।

जिम्मेदार बोले

शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष गणेश शंकर साहू ने कहा कि विद्यालय में शाला प्रबंधन समिति के नाम पर जो अतिरिक्त ?450 शुल्क लिया जा रहा है, वह बिल्कुल गलत है। हमारे द्वारा किसी भी बैठक में ऐसा कोई प्रस्ताव पास नहीं किया गया है। इस मामले की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बलौदाबाजार में कर जांच की मांग की गई है।

जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई

फिलहाल मामला शिकायत के स्तर पर है और पालकों ने शिक्षा विभाग से हस्तक्षेप की मांग की है। अब यह देखना होगा कि जिला शिक्षा विभाग जांच में क्या तथ्य सामने लाता है और यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।

मदवार शुल्क संरचना विवरण

शुल्क विवरण हाई स्कूल हायर सेकेंडरी
कार्यकलाप शुल्क 50 /- 75 /-
निर्धन छात्र सहायता निधि 10 /- 15 /-
विज्ञान क्लब निधि 20 /- 30 /-
बालचर निधि 50 /- 60 /-
रेडक्रॉस निधि 30 /- 30 /-
क्रीड़ा निधि 65 /- 75 /-
विज्ञान प्रायोगिक निधि 70 /- 85 /-
परीक्षा शुल्क 150 /- 180 /-
शाला विकास समिति शुल्क 450 /- 450 /-
कुल योग (रुपए में) 950 /- 1000 /-

Updated on:
20 Jul 2026 12:25 pm
Published on:
20 Jul 2026 12:25 pm