बलरामपुर

Balrampur Road Accident: सडक़ हादसे में 17 वर्षीय आशु की मौत, दोस्त गंभीर, जीप को साइड देते ही टोचन ट्रॉली से टकरा गई बाइक

Road accident in Kusmi: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी नगर स्थित शिवम मेडिकल स्टोर के सामने हुआ हादसा, डायल 112 की टीम ने दोनों को पहुंचाया अस्पताल, एक मृत घोषित
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2026, 8:10 PM IST
Minor boy died in road accident in Kusmi
Balrampur Road accident, जीप जिससे टोचन की गई थी ट्रॉली (Photo- Patrika)

कुसमी। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी शिव चौक स्थित शिवम मेडिकल स्टोर के सामने रविवार की शाम सडक़ हादसे में बाइक सवार 2 दोस्तों में से एक की मौत (Death in Road accident) हो गई। दोनों ने सामने से आ रही जीप को साइड दिया और पीछे टोचन ट्रॉली से टकरा गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों दोस्तों को कुसमी अस्पताल ले जाया गया, यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने 17 वर्षीय आशु टोप्पो को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज जारी है। इधर पुलिस ने दुर्घटनाकारी जीप को जब्त कर मामले की जांच शुरु कर दी है। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रातासिली निवासी आशु टोप्पो 17 वर्ष अपने दोस्त गांव के ही इमरान लकड़ा 18 वर्ष के साथ रविवार को कुसमी आए थे। शाम करीब 4 बजे बस स्टैंड की ओर से दोनों बाइक पर सवार होकर गांव की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ग्राम कोरंधा की ओर से कुसमी आ रही जीप को साइड दिया।

वे जीप के पीछे टोचन कर ले जाई जा रही पुरानी ट्रैक्टर ट्रॉली को समझ नहीं पाए और बाइक उससे टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल (Injured in road accident) हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डायल 112 वाहन से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी पहुंचाया।

Balrampur Road accident, सडक़ पर पड़े दोनों घायल (Photo- Patrika)

यहां चिकित्सकों ने आशु टोप्पो को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल इमरान लकड़ा को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया। मृतक के शव को अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है।

Road accident death: परिजनों में पसरा मातम

सोमवार को पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया जाएगा। हादसे में किशोर की मौत से उसके परिजनों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहनों को जब्त (Jeep seized) कर जांच शुरू कर दी है। इधर हादसे के बाद शिव चौक के आसपास की यातायात व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। यहां सडक़ किनारे दुकानें और ठेले लगने से आवागमन के लिए जगह सीमित हो गई है।

सडक़ के किनारे बने गड्ढे भी वाहन चालकों की परेशानी बढ़ाते हैं। यह मार्ग सामरी-सबाग और चांदो होते हुए जिला मुख्यालय बलरामपुर को जोड़ता है। वहीं, कोरंधा मार्ग पर कुसमी के कई शैक्षणिक संस्थान हैं, जिससे यहां स्कूली बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है।

Updated on:
22 Nov 2026, 8:10 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Balrampur Collector बोलीं- सिर्फ किसानों के धान की ही होगी खरीदी, क्वालिटी से समझौता नहीं, बिचौलियों-कोचियों पर रहेगी कड़ी नजर

Balrampur Crime: झारखंड के बूचडख़ाना ले जाई जा रही थीं 6 भैंसें, पुलिस को देखते ही हुए फरार, लक्जरी कार से पायलेटिंग कर रहे 2 तस्कर गिरफ्तार

Balrampur Murder: भाई दूज से एक दिन पहले ममेरी बहन की पत्थर से कुचलकर हत्या, जंगल में ले जाकर सिर पर किया वार

Balrampur Crime: धनतेरस के दिन दुकान खोलने पहुंचे व्यवसायी के उड़े होश, रात में ही लाखों के मोबाइल ले उड़े चोर

Balrampur Accident: तेज रफ्तार बस और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, 2 युवकों की मौत, घर लौटते समय हुए हादसे का शिकार