बलरामपुर

Balrampur Accident: तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराई, मची चीख-पुकार, 2 महिलाओं की मौत, 17 घायलों में 9 की हालत गंभीर

Balrampur Road accident: बलरामपुर जिले के करौंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुआ हादसा, गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर किया गया रेफर
2 min read
2 woman died in road accident
Balrampur Accident, प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo- Patrika)

अंबिकापुर/कुसमी। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के करौंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत महिलाओं से भरी तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। वाहन का ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ। हादसे (Accident in Balrampur) के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पिकअप पलटने से उसमें अधिकांश महिलाएं दब गईं। इनमें से 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 17 घायल हो गए। इनमें से 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। यहां से 9 घायलों को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया। हादसा सोमवार की सुबह हुआ।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी क्षेत्र के करौंधा थाना अंतर्गत निवासी करीब 20 महिला-पुरुष पिकअप क्रमांक सीजी 15 डीपी- 2749 में सवार होकर बुधवार की सुबह ग्राम देवरी से प्रेमनगर में काली मिट्टी लेने जा रहे थे। ड्राइवर काफी तेज रफ्तार में पिकअप चला रहा था। इसी दौरान अचानक उसने नियंत्रण खो दिया और पिकअप सडक़ किनारे स्थित पेड़ से टकराकर पलट (Pickup overturned) गई।

हादसे में वाहन में सवार कुछ लोग दब गए और कुछ लोग इधर-उधर जा गिरे। इससे वहां चीख-पुकार मच गई। हादसे में 19 लोग घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को करौंधा अस्पताल पहुंचाया।

यहां डॉक्टरों ने जांच पश्चात करौंधा थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी निवासी सूरजमणि पति बालेश्वर 40 वर्ष व किरण पति कपिल 30 वर्ष को मृत घोषित कर दिया, जबकि 9 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर (Ambikapur Medical college hospital) रेफर किया गया। अन्य का उपचार जारी है।

Huge road accident: परिजनों में पसरा मातम

हादसे (Road accident) की सूचना मिलते ही मृतकों व घायलों के परिजन घटनास्थल व अस्पताल पहुंचे। यहां पीएम पश्चात पुलिस ने मृत महिलाओं का शव उनके परिजन को सौंप दिया। हादसे में महिलाओं की मौत से उनके परिजनों व गांव में मातम पसर गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पिकअप का ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

Updated on:
05 Oct 2026 06:44 pm
Published on:
05 Oct 2026 06:15 pm