6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ambikapur Murder Case: बसुले से काट दी थी वाहन मैकेनिक की गर्दन, रात में हुआ था विवाद, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Ambikapur Murder: शहर से लगे खैरबार में गैरेज के कमरे में वाहन का काम सीख रहे युवक की मिली थी लाश, विावद के बाद आरोपियों ने वारदात को दिया था अंजाम
2 min read
Google source verification
Mechanic murder in ambikapur

Ambikapur murder case, मृतक मैकेनिक व पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। शहर से लगे ग्राम खैरबार में गैरेज के कमरे में एक युवक की गर्दन कटी लाश (Young man murder) मिली थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 3 अक्टूबर की रात मृतक से उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद उन्होंने बसुले से उसके गर्दन पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी थी। गैरेज मालिक की रिपोर्ट पर 4 अक्टूबर को पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 नग बसुला भी जब्त किया है।

कोरिया जिले के पटना निवासी विश्वजीत कुल्हाड़े उर्फ राजा पिछले 1 साल से अंबिकापुर मे मायापुर निवासी रमेश सोनी के ग्राम खैरबार के बदुलापारा स्थित गैरेज में बतौर वाहन मैकेनिक (Mechanic murder) का काम सीख रहा था। 3 अक्टूबर की रात गैरेज के बगल में स्थित कमरे में उसकी गर्दन कटी लाश मिली थी।

उसकी हत्या स्थानीय 2 युवकों ने बसुले से प्रहार कर की थी। गैरेज मालिक रमेश सोनी की रिपोर्ट पर 4 अक्टूबर को कोतवाली पुलिस ने नामजद 2 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर शव को पीएम पश्चात उसके परिजन को सौंप दिया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों (Murder accused arrested) खैरबार के बदुलापारा निवासी आकाश उर्फ चिंटू पिता शंभू सिंह 26 वर्ष व आकाश कंवर पिता कैलाश कंवर 19 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने हत्या करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने दोनों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Mechanic murder in Ambikapur: विवाद के बाद की हत्या

बताया जा रहा है कि 3 अक्टूबर की रात मृतक विश्वजीत अपने साथी बदुलापारा निवासी शनि के साथ करमा देखने गांव में ही गया था। इसी दौरान आरोपियों से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया था। इस दौरान चारों के बीच मारपीट हुई थी। मारपीट की घटना के बाद रात में विश्वजीत व शनि गैरेज में लौट आए थे।

इसी बीच पीछे से दोनों आरोपी बसुला लेकर वहां पहुंचे और मारपीट करते हुए बसुले से उसके गर्दन पर प्रहार कर दिया था। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, एसआई सत्येंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक मुकेश गुप्ता, परवेज फिऱदौसी, नितिन सिन्हा, विवेक राय, लालबाबू सिंह व सैनिक दशरथ गुप्ता शामिल रहे।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग