बलरामपुर

एक दिन में हजारों परिवारों की बदली जिंदगी, बलरामपुर में 6,968 पक्के घरों का गृह प्रवेश

Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin: PM Awas Yojana के तहत बलरामपुर-रामानुजगंज में 6,968 पक्के आवास पूरे हुए। 11 सितंबर को सभी हितग्राही परिवारों ने नए घर में गृह प्रवेश किया।
3 min read
Sep 12, 2026
PM Awas Yojana Chhattisgarh
PM Awas Yojana Chhattisgarh: हितग्राहियों ने जताया आभार(photo-patrika)

PM Awas Yojana Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत हजारों आवासहीन परिवारों का पक्के घर का सपना साकार हुआ है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में 1 अप्रैल 2026 से अब तक जिले में कुल 6,968 नए आवासों का निर्माण पूरा किया गया है। इन सभी नवनिर्मित घरों में 11 सितंबर को सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के सभी विकासखंडों में हुए कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को पारंपरिक रीति-रिवाज और पूजा-अर्चना के साथ नए घर की चाबियां सौंपी गईं।

PMAY Gramin Chhattisgarh: वर्षों का इंतजार हुआ खत्म, पक्के घर में पहुंचे परिवार

लंबे समय से कच्चे मकानों और झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों के लिए यह दिन खास रहा। अपने नए पक्के घर की चाबी हाथ में आने के बाद कई परिवारों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। गृह प्रवेश कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही। नए घर में प्रवेश के दौरान परिवारों ने पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गृह प्रवेश किया। पक्की छत मिलने से परिवारों को बारिश, गर्मी और अन्य मौसम की परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।

रामचन्द्रपुर में सबसे ज्यादा 2,276 आवास पूरे

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सभी विकासखंडों में कुल 6,968 पक्के आवासों का निर्माण पूरा किया गया है। इनमें रामचन्द्रपुर में सबसे अधिक 2,276 आवास, वाड्रफनगर में 1,772, कुसमी में 1,215, बलरामपुर में 1,142, राजपुर में 353 और शंकरगढ़ में 210 आवास शामिल हैं। इन आवासों के पूर्ण होने के बाद जिले के हजारों आवासहीन परिवारों को पक्की छत का सहारा मिला है।

‘पक्का घर सिर्फ मकान नहीं, सुरक्षा और सम्मान का आधार’

गृह प्रवेश करने वाले हितग्राही परिवारों को बधाई देते हुए कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा कि पक्का आवास केवल ईंट-गारे से बना ढांचा नहीं है, बल्कि यह परिवार की सुरक्षा, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र परिवार को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराया जाए।

सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। कलेक्टर ने हितग्राहियों से आवास योजना के साथ अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से भी जुड़ने और आत्मनिर्भर बनने की अपील की। उन्होंने अधिकारियों को शेष स्वीकृत आवासों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश भी दिए।

सेवा संकल्प अभियान से पहले मिली बड़ी उपलब्धि

जिले में यह सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान से पहले आयोजित किया गया। हजारों परिवारों का एक साथ अपने नए पक्के घर में प्रवेश करना जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। प्रशासन की ओर से बताया गया कि आवास निर्माण की लगातार निगरानी और मैदानी अमले के मार्गदर्शन में निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने पर जोर दिया गया।

हितग्राहियों ने जताया आभार

पक्का घर मिलने के बाद लाभान्वित परिवारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। हितग्राहियों ने कहा कि लंबे समय से अपने पक्के घर का सपना देख रहे थे, जो अब पूरा हुआ है। परिवारों ने सेवा संकल्प अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी और विकसित भारत 2047 के संकल्प में अपनी भूमिका निभाने की बात कही।

बाकी आवास भी जल्द पूरे करने पर जोर

जिले में 6,968 आवास पूरे होने के बाद प्रशासन का फोकस अब शेष स्वीकृत आवासों को जल्द पूरा कराने पर है। अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और पात्र हितग्राहियों को समय पर आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। पक्की छत मिलने से उत्साहित परिवारों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत शासन-प्रशासन के प्रति भी धन्यवाद व्यक्त किया। जिले में हुए सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम ने ग्रामीण परिवारों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक आवास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है।

Updated on:
12 Sept 2026 05:06 pm
Published on:
12 Sept 2026 04:46 pm
Also Read
View All
Balrampur News: नवविवाहिता की तालाब में मिली लाश, मायके वालों ने दामाद और ससुर को पीटा, कहा- हत्या कर फेंका, टूटा हुआ था हाथ

महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, बलरामपुर मेडिकल कॉलेज में हुआ प्रसव, जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य

Balrampur News: मध्यप्रदेश से ज्वेलरी चोरी कर फरार उत्तर प्रदेश की 2 युवतियां छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार, भागने वाली थीं झारखंड

Balrampur News: शिक्षक को हटाए जाने के विरोध में जेन अल्फा सडक़ पर, 27 ने स्कूल जाना छोड़ा, बोले- अच्छा पढ़ाते थे, क्यों हटाया?

Balrampur News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को गोद में उठाकर पार किया उफनता नाला, फिर 2 किमी पैदल चलकर पहुंचाया एंबुलेंस तक, See Video