बलरामपुर

Balrampur Crime: भीख मांगने के बहाने घरों की रेकी कर करते थे चोरी, बसोर गिरोह का मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपी MP से गिरफ्तार

Balrampur Theft Case: बलरामपुर जिले के बलंगी चौकी अंतर्गत एक व्यक्ति के घर चोरी की वारदात को दिया था अंजाम, 6 माह पूर्व नकाब पहनकर घुसे थे घर में, भेजा गया जेल
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2026, 8:00 PM IST
Basor thieves gang arrested from MP
Balrampur Crime, पुलिस गिरफ्त में बसोर गैंग के दोनों सदस्य (Photo- Patrika)

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की बलंगी पुलिस ने चोरी की वारदात (Thieves Gang Arrested) को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के कथित मास्टरमाइंड शुक्ला बसोर को उसके साथी राजकुमार बसोर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से बलरामपुर क्षेत्र में आते थे और भीख मांगने के बहाने गांवों में घूमकर घरों की रेकी करते थे। इसके बाद मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने गिरोह के मास्टर माइंड समेत 2 आरोपियों को जेल भेज दिया है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के बलंगी चौकी अंतर्गत ग्राम मझौली निवासी धीरेन्द्र कुमार पाठक ने 12 मई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात करीब 1.30 बजे 3 नकाबपोश व्यक्ति घर का दरवाजा तोडक़र अंदर घुस आए। घटना के दौरान वह आंगन में सो रहा था। आहट सुनकर जब वह जागा और आरोपियों (Thieves Gang) को पकडऩे का प्रयास किया तो 2 आरोपी दीवार फांदकर भाग निकले, जबकि एक आरोपी के साथ उसकी झूमाझटकी हुई।

इस दौरान आरोपी ने लोहे की रॉड से उसके सीने में हमला कर दिया और फरार हो गया। आरोपी घर में रखे करीब 91 हजार 616 रुपए के जेवरात चोरी कर ले गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चौकी प्रभारी बलंगी पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में चौकी और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई।

MP Basor gang: एमपी का गिरोह था शामिल

पुलिस की जांच में मध्यप्रदेश के बरगवां थाना क्षेत्र के शातिर चोर शुक्ला बसोर की संलिप्तता सामने आई। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन आरोपी घूमंतू प्रवृत्ति का होने के कारण दूसरे राज्यों में चला जाता था। इसी बीच 22 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि शुक्ला बसोर बरगवां थाना क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी राजकुमार बसोर और एक अन्य व्यक्ति के साथ बाइक से ग्राम हरदीबहरा क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उसने चोरी (Theft in house) किए गए कुछ जेवरात पंजाब में किसी अज्ञात व्यक्ति को बेचने की बात भी बताई।

नकद और जेवरात बरामद

आरोपी शुक्ला बसोर की निशानदेही पर पुलिस ने 10 हजार रुपए नकद, सोने के 2 लॉकेट, एक सोने का जवा, एक जोड़ी चांदी की पाजेब, एक चांदी की पायल, चांदी की एक कान की बाली तथा वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की। बरामद सामान की कुल कीमत 1 लाख 29 हजार 745 रुपए आंकी गई है।

इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी राजकुमार बसोर को भी उसके ठिकाने से गिरफ्तार (Thieves arrested) कर लिया। कार्रवाई में चौकी प्रभारी बलंगी पुष्पराज सिंह, अफजल खान, रिंकू गुप्ता, साहिल कश्यप, दीपक, अमीरचंद, कृष्णा हलदार, मोहरमनी खलखो व आकाश तिवारी शामिल रहे।

Updated on:
24 Nov 2026, 8:00 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Balrampur Road Accident: सडक़ हादसे में 17 वर्षीय आशु की मौत, दोस्त गंभीर, जीप को साइड देते ही टोचन ट्रॉली से टकरा गई बाइक

Balrampur Collector बोलीं- सिर्फ किसानों के धान की ही होगी खरीदी, क्वालिटी से समझौता नहीं, बिचौलियों-कोचियों पर रहेगी कड़ी नजर

Balrampur Crime: झारखंड के बूचडख़ाना ले जाई जा रही थीं 6 भैंसें, पुलिस को देखते ही हुए फरार, लक्जरी कार से पायलेटिंग कर रहे 2 तस्कर गिरफ्तार

Balrampur Murder: भाई दूज से एक दिन पहले ममेरी बहन की पत्थर से कुचलकर हत्या, जंगल में ले जाकर सिर पर किया वार

Balrampur Crime: धनतेरस के दिन दुकान खोलने पहुंचे व्यवसायी के उड़े होश, रात में ही लाखों के मोबाइल ले उड़े चोर