बलरामपुर

Big incident: निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का गिरा छज्जा, 6वीं के छात्र की दबकर मौत, खेलते समय हादसा

Big incident: स्कूल के भोजन अवकाश में खेलते-खेलते निर्माणाधीन भवन के पास पहुंच गया था छात्रा, छज्जे के मलबे में दबे छात्र को बाहर निकालकर ले जाया गया अस्पताल, डॉक्टर ने घोषित किया मृत
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jan 2026, 7:20 PM IST
Big incident
Under construction Anganwadi building (Photo- Patrika)

वाड्रफनगर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के शारदापुर खुटहनपारा पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षकों की लापरवाही से एक छात्र की जान (Big incident) चली गई। दरअसल गुरुवार को कक्षा छठवीं का छात्र अन्य कुछ विद्यार्थियों के साथ भोजन अवकाश में खेलते-खेलते विद्यालय के पीछे बन रहे निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन में पहुंच गया। इसी बीच भवन का छज्जा गिरने से मलबे में दबकर उसकी मौत हो गई।

विद्यालय की शिक्षिका पूजा गुप्ता ने बताया कि मध्यान्ह भोजन अवकाश के दौरान कुछ बच्चे खेलते हुए स्कूल के पीछे निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन की ओर चले गए थे। इसी दौरान अचानक आंबा भवन का छज्जा भरभराकर गिर पड़ा, जिससे कक्षा 6वीं का छात्र आलोक कुमार पिता रमेश देवांगन मलबे के नीचे दब (Big incident) गया।

Khuthanpara school (Photo- Patrika)

अन्य बच्चों की सूचना पर सभी शिक्षक मौके पर पहुंचे। शिक्षकों और ग्रामीणों की मदद से आलोक को मलबे से बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत (Big incident) घोषित कर दिया।

Big incident: चार शिक्षक पदस्थ, फिर भी लापरवाही

विद्यालय में 4 शिक्षक पदस्थ होने के बावजूद छात्रों की सुरक्षा में लापरवाही सामने आई है। साथ ही स्कूल के आसपास चल रहे निर्माण कार्यों की निगरानी और सुरक्षा (Big incident) इंतजामों पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस और शिक्षा विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Updated on:
8 Jan 2026, 7:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Balrampur Collector बोलीं- सिर्फ किसानों के धान की ही होगी खरीदी, क्वालिटी से समझौता नहीं, बिचौलियों-कोचियों पर रहेगी कड़ी नजर

Balrampur Crime: झारखंड के बूचडख़ाना ले जाई जा रही थीं 6 भैंसें, पुलिस को देखते ही हुए फरार, लक्जरी कार से पायलेटिंग कर रहे 2 तस्कर गिरफ्तार

Balrampur Murder: भाई दूज से एक दिन पहले ममेरी बहन की पत्थर से कुचलकर हत्या, जंगल में ले जाकर सिर पर किया वार

Balrampur Crime: धनतेरस के दिन दुकान खोलने पहुंचे व्यवसायी के उड़े होश, रात में ही लाखों के मोबाइल ले उड़े चोर

Balrampur Accident: तेज रफ्तार बस और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, 2 युवकों की मौत, घर लौटते समय हुए हादसे का शिकार