बलरामपुर

Big incident: बेटे को सांप ने डसा तो ले गई अस्पताल, बची जान, खुशी-खुशी घर लौटते वक्त सडक़ हादसे में मां की मौत, बेटी घायल

Big incident: अस्पताल से सर्पदंश पीडि़त बेटे को लेकर लौटते समय पलट गई स्कॉर्पियो, 17 वर्षीय बेटी भी थी सवार, पिकअप वाहन को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Sep 2025, 5:44 PM IST
Big incident
Relatives near postmortem house (Photo- Patrika)

रामानुजगंज। बेटे को सांप ने डस लिया तो मां इलाज के लिए उसे अस्पताल ले गई। यहां उसकी जान तो बच गई, लेकिन बेटे को लेकर खुशी-खुशी घर लौटते वक्त किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया। घर पहुंचने से महज 1 किमी पहले सडक़ हादसे में स्कॉर्पियो सवार मां की जान (Big incident) चली गई, जबकि साथ रही बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं सर्पदंश पीडि़त बेटे को चोटें नहीं आईं।

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बगरा निवासी 45 वर्षीय महिला मनबासो के बेटे जीतू (19 वर्ष) को सोमवार को सांप ने डस (Big incident) लिया था। वह बेटे व बेटी प्रमिला (17) को लेकर बलरामपुर जिला अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टरों ने बेटे की जान बचा ली।

इलाज कराने के बाद मंगलवार की रात वह अस्पताल से स्कॉर्पियो में बेटे व बेटी के साथ घर लौट रही थीं। रात करीब 8 बजे घर पहुंचने से करीब 1 किमी पूर्व एक पिकअप वाहन को बचाने की कोशिश में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर (Big incident) इतनी जबरदस्त थी कि मां मनबासो और बेटी प्रमिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। जबकि सर्पदंश पीडि़त बेटा सुरक्षित है।

Big incident: इलाज के दौरान मां की मौत

साथ रहे अन्य परिजन ने तत्काल दोनों को रामानुजगंज अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान मनबासो की मौत हो गई। जबकि बेटी प्रमिला के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, उसका इलाज जारी है।

हादसे (Big incident) की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनों और गांववालों की भीड़ उमड़ पड़ी। बुधवार की दोपहर पीएम पश्चात महिला का शव उसके परिजन को सौंप दिया गया।

Updated on:
10 Sep 2025, 5:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Balrampur Road Accident: सडक़ हादसे में 17 वर्षीय आशु की मौत, दोस्त गंभीर, जीप को साइड देते ही टोचन ट्रॉली से टकरा गई बाइक

Balrampur Collector बोलीं- सिर्फ किसानों के धान की ही होगी खरीदी, क्वालिटी से समझौता नहीं, बिचौलियों-कोचियों पर रहेगी कड़ी नजर

Balrampur Crime: झारखंड के बूचडख़ाना ले जाई जा रही थीं 6 भैंसें, पुलिस को देखते ही हुए फरार, लक्जरी कार से पायलेटिंग कर रहे 2 तस्कर गिरफ्तार

Balrampur Murder: भाई दूज से एक दिन पहले ममेरी बहन की पत्थर से कुचलकर हत्या, जंगल में ले जाकर सिर पर किया वार

Balrampur Crime: धनतेरस के दिन दुकान खोलने पहुंचे व्यवसायी के उड़े होश, रात में ही लाखों के मोबाइल ले उड़े चोर