बलरामपुर

Girl murder case solved: प्रेमिका को रात में मिलने बुलाया, थप्पड़ मारा फिर स्कार्फ से गला घोंटकर कर दी थी हत्या, इस बात से था नाराज

Girl murder case solved: 3 दिन पूर्व नदी किनारे युवती की मिली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, प्रेमी ने ही की थी हत्या, सिम तोड़ दिया था और मोबाइल ले गया था घर
2 min read
Girl murder case solved
Murder accused arrested (Photo- Patrika)

रामानुजगंज। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल थाना क्षेत्र में पांगन नदी किनारे संदिग्ध अवस्था में मिली युवती की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने मृतका के प्रेमी को हत्या (Girl murder case solved) के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल 18 सितंबर को ग्राम टुकूपाथर (तारकेश्वरपुर पारा) के पास पांगन नदी किनारे एक युवती की लाश मिली थी। युवती रात में घर से निकली थी। पुलिस ने पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि के बाद मामले की जांच शुरु की थी।

बलरामपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीओपी वाड्रफनगर व रामानुजगंज के मार्गदर्शन में विशेष टीम बनाई गई। जांच के दौरान मृतका (Girl murder case solved) के प्रेमी उत्तर प्रदेश के बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेंदुवल निवासी शिवनारायण सिंह उम्र 24 वर्ष को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई।

Girl dead body (Photo- Patrika)

इसमें उसने मृतका की हत्या (Girl murder case solved) करने का जुर्म कबूल कर लिया। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।। कार्रवाई में एसडीओपी राम अवतार धु्रव, थाना प्रभारी गजपति मिर्रे, साइबर सेल और पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।

Girl murder case solved: थप्पड़ मारने के बाद बढ़ा झगड़ा

आरोपी ने बताया कि 17 सितंबर की रात वह शराब पीकर प्रेमिका से मिलने नदी किनारे पहुंचा था। रात में मोबाइल व्यस्त रहने की बात पर उसका प्रेमिका से विवाद हुआ और थप्पड़ मारने के बाद झगड़ा बढ़ गया। इसी दौरान मृतका ने अपने चेहरे और गले में उसका स्कार्फ लपेट लिया था, जिसे गुस्से में आरोपी ने जोर से खींच दिया। युवती बेहोश होकर गिर गई और उसकी मौत (Girl murder case solved) हो गई थी।

मोबाइल छिपाया और सिम तोडक़र फेंका

आरोपी ने बताया कि हत्या (Girl murder case solved) के बाद उसने प्रेमिका का मोबाइल छिपा दिया और सिम कार्ड तोडक़र खेत में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल आरोपी के घर से और सिम खेत से बरामद किया है।

Updated on:
21 Sept 2025 07:40 pm
Published on:
21 Sept 2025 07:40 pm
Also Read
View All
Balrampur News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को गोद में उठाकर पार किया उफनता नाला, फिर 2 किमी पैदल चलकर पहुंचाया एंबुलेंस तक, See Video

Balrampur Car Accident: कार हादसे में बाक्साइट श्रमिक संघ के महामंत्री की मौत, बेटा बोला- कुछ देर पहले ही मुझे परोसा था खाना

Balrampur Crime: ज्वेलरी शॉप से ले उड़े थे लाखों के गहने, गलाकर बनाई 14 किलो चांदी की सिल्ली, गैंग के 7 सदस्य रोहतास से गिरफ्तार

Political News: कांग्रेसी नेता नीरज तिवारी बोले- हेलीकॉप्टर नहीं, CM सडक़ मार्ग से आते तो दिखती बलरामपुर जिले की जमीनी हकीकत

Balrampur News: बांध का लीकेज ठीक कराने 22 फीट गहरे पानी में उतारा गया गांव का राजकुमार, कहा था- 5000 रुपए देंगे, हुई मौत