बलरामपुर

Hemp smuggling: ट्रक में नारियल की भूसी में छिपाकर ले जा रहे थे 6 करोड़ का गांजा, 3 तस्कर गिरफ्तार

Hemp smuggling: ओडिशा से राजस्थान ले जा रहे थे गांजा, चेक पोस्ट पर जांच के दौरान पुलिस ने पकड़ा, 1198 किलोग्राम है जब्त गांजा
2 min read
• •
Updated: 29 Dec 2025, 8:51 PM IST
Hemp smuggling
3 hemp smugglers arrested (Photo- Patrika)

वाड्रफनगर. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध थाना बसंतपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ट्रक में ओडिशा से राजस्थान ले जाए जा रहे 1198.460 किलो गांजा को जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रक में नारियल की भूसी के भीतर गांजा (Hemp smuggling) छिपाकर ले जा रहे थे। जब्त गांजा की कीमत 5 करोड़ 99 लाख बताई जा रही है।

28 दिसम्बर की रात थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक जितेन्द्र सोनी को मुखबिर से सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश-छत्तीसगढ़ के सरहदी क्षेत्र में ट्रक क्रमांक आरजे 32 जीई 0960 में नारियल की भूसी के अंदर बड़ी मात्रा में गांजा (Hemp smuggling) छिपाकर ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम धनवार चेक पोस्ट पहुंची और संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली।

तलाशी (Hemp smuggling) के दौरान ट्रक के डाले में नारियल की भूसी के भीतर भूरे रंग के टेप से लिपटे 40 पैकेट गांजा बरामद किए गए, जिनका कुल वजन 1198.460 किलोग्राम पाया गया। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त टाटा ट्रक को भी जब्त किया गया।

1198 KG hemp seized by police (Photo- Patrika)

पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थों के अवैध परिवहन पर सख्त नजर रखने और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई (Hemp smuggling) के निर्देश दिए हैं। इस सफलता को पुलिस की सतत पेट्रोलिंग और सतर्कता का परिणाम माना जा रहा है।

Hemp smuggling: यूपी के रहने वाले हैं आरोपी

मामले में पुलिस ने ट्रक सवार 3 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार (Hemp smuggling) किया है, सभी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। पूछताछ में पता चला कि वे गांजा ओडिशा से राजस्थान ले जा रहे थे। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पकड़े गए आरोपियों (Hemp smuggling) में अमरीश कुमार पिता संतलाल उम्र 23 वर्ष निवासी पुरे पहलवान शेरशाह समरौता थाना महाराजगंज जिला रायबरेली, अम्बरीश कुमार पटेल पिता पिता जगदेव प्रसाद पटेल उम्र 33 वर्ष निवासी शाह मोहम्मद पूर्व अप्या थाना नगराम मोहनलालगंज लखनऊ व मनीष कुमार पिता रामभवन उम्र 20 वर्ष निवासी मैनझर थाना शिवरतनगंज जिला अमेठी शामिल हैं।

Updated on:
29 Dec 2025, 8:51 PM IST
Published on:
Also Read
View All
MadanNagar Coal Project: हर 2 एकड़ अधिग्रहित भूमि पर मिलेगी स्थायी नौकरी, नहीं लेने वालों को मिलेगा मुआवजा

Balrampur Crime: भीख मांगने के बहाने घरों की रेकी कर करते थे चोरी, बसोर गिरोह का मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपी MP से गिरफ्तार

Balrampur Road Accident: सडक़ हादसे में 17 वर्षीय आशु की मौत, दोस्त गंभीर, जीप को साइड देते ही टोचन ट्रॉली से टकरा गई बाइक

Balrampur Collector बोलीं- सिर्फ किसानों के धान की ही होगी खरीदी, क्वालिटी से समझौता नहीं, बिचौलियों-कोचियों पर रहेगी कड़ी नजर

Balrampur Crime: झारखंड के बूचडख़ाना ले जाई जा रही थीं 6 भैंसें, पुलिस को देखते ही हुए फरार, लक्जरी कार से पायलेटिंग कर रहे 2 तस्कर गिरफ्तार