बलरामपुर

MLA-SDM dispute: Video: भूमिपूजन कार्यक्रम में SDM नहीं पहुंचे तो भडक़ गईं विधायक, कलेक्टर से बोलीं- ये कहते हैं- मेरी मर्जी, 24 घंटे के भीतर इन्हें हटाइए, वरना…

MLA-SDM dispute: शासकीय महाविद्यालय के एप्रोच रोड व नाली निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में एसडीएम समेत अन्य राजस्व अधिकारी रहे उपस्थित, विधायक पहुंचीं कार्यालय तो दोनों में हो गई तीखी बहस

2 min read
MLA-SDM dispute
Samari MLA talk with Balrampur collector (Photo- Patrika)

राजपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा शासकीय महाविद्यालय राजपुर के एप्रोच रोड एवं नाली निर्माण कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम में गुरुवार की दोपहर शामिल होने पहुंचीं। प्रोटोकॉल के तहत एसडीएम सहित राजस्व विभाग के कोई भी अधिकारी (MLA-SDM dispute) कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। इस पर विधायक ने मंच से ही नाराजगी जाहिर करते हुए अफसरशाही हावी होने का आरोप लगाया। जब कार्यालय पहुंचकर विधायक ने कारण जानना चाहा तो एसडीएम (SDM) ने कहा कि मैं आपके कार्यक्रम में आऊं या न आऊं, मेरी मर्जी। इस पर विधायक ने कलेक्टर को फोन कर 24 घंटे के भीतर हटाने का अल्टीमेटम दिया। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन की चेतावनी दी है।

दरअसल सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैंकरा राजपुर में जिस जगह पर एप्रोज रोड और नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर रही थीं, उससे महज 100 मीटर दूरी पर एसडीएम (MLA-SDM dispute) एवं तहसील कार्यालय स्थित है। इसके बाद भी न तो एसडीएम देवेंद्र प्रधान और न ही तहसीलदार व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।

कार्यक्रम समाप्ति के बाद जब विधायक वापस लौट रही थीं, तब स्थानीय नागरिकों ने उन्हें रोककर सीमांकन, निवास प्रमाण पत्र और अन्य राजस्व संबंधी लंबित समस्याओं से अवगत कराया। इसके बाद विधायक (MLA-SDM dispute) स्वयं तहसील कार्यालय पहुंचीं, जहां एसडीएम देवेंद्र प्रधान सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

इस दौरान विधायक और एसडीएम के बीच तीखी बहस (MLA-SDM dispute) हो गई। घटना से नाराज नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘एसडीएम हटाओ, राजपुर बचाओ’ के नारे लगाए।

MLA-SDM dispute: विधायक ने कलेक्टर को किया फोन

मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने कलेक्टर बलरामपुर से फोन पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि एसडीएम देवेंद्र प्रधान भूमिपूजन कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। जब उन्हें इस बारे में बोला गया तो वे अपनी मर्जी से काम करने का हवाला दे रहे हैं।

MLA Uddheshwari Painkra talk with Collector (Photo- Patrika)

इस पर उन्होंने कलेक्टर से कहा कि आप 24 घंटे के भीतर एसडीएम (MLA-SDM dispute) का स्थानांतरण करें, अन्यथा वे अपने कार्यकर्ताओं व आम जनता के साथ सडक़ पर उतरकर आंदोलन करेंगीं।

इस दौरान जनपद अध्यक्ष विनय भगत, उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह, विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल, भाजपा कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, सतीश सिंह, राजेश यादव, सुनील गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Published on:
16 Apr 2026 06:53 pm