बलरामपुर

Balrampur News: नवविवाहिता की तालाब में मिली लाश, मायके वालों ने दामाद और ससुर को पीटा, कहा- हत्या कर फेंका, टूटा हुआ था हाथ

Newly Married Murder: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई घटना, मायके वालों का आरोप, दहेज को लेकर करते थे प्रताडि़त, दामाद ने छड़ी से की थी पिटाई
3 min read
Newly married body found in pond
Balrampur News, मृतका संगीता यादव (Photo- patrika)

रामानुजगंज। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक नवनिवाहिता की लाश 9 सितंबर को घर से कुछ दूर तालाब में (Newly married dead body) मिली। उसकी शादी 4 माह पूर्व ही हुई थी। सूचना पर मायके वाले उसके ससुराल पहुंचे। इस दौरान शव निकाल लिया गया था। मृतका के पिता का आरोप है कि दहेज के लिए बेटी को प्रताडि़त किया जाता था, दामाद ने मारपीट भी की थी। सामाजिक बैठक में समझौता भी हुआ, लेकिन प्रताडऩा जारी थी। बेटी का एक हाथ टूटा था तथा पसली में भी चोटें थीं। उसने दामाद पर हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। इस बीच विवाद होने पर मायके वालों ने दामाद व उसके पिता की बेदम पिटाई कर दी। दोनों को रामानुजगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सनावल थाना क्षेत्र के ग्राम पचावल के बराईडांड़ निवासी संगीता यादव पिता गंगा यादव 19 वर्ष की शादी ग्राम सेमरवा निवासी दिलीप यादव से इसी वर्ष 12 मई को हुई थी। संगीता की लाश 9 सितंबर की दोपहर करीब साढ़े 3 बजे ससुराल घर से करीब 50 मीटर दूर तालाब में मिली। मृतका के पिता गंगा यादव का कहना है कि बेटी को दहेज को लेकर ससुराल वालों द्वारा प्रताडि़त (Dowry torture) किया जा रहा था।

Balrampur News, तालाब में पड़ी नवविवाहिता की लाश (Photo- patrika)

दामाद ने मारपीट भी की थी। इसके बाद उन्होंने सामाजिक बैठक कराई थी, इसमें समझौता हुआ था, लेकिन प्रताडऩा कम नहीं हुई थी। इसी बीच 9 सितंबर को दामाद ने फोन कर बताया कि संगीता घर से भाग गई है। वे कुछ समझ पाते, इसके आधे घंटे बाद ही दामाद ने फिर फोन किया और कहा कि वह तालाब में कूद गई है, उसकी मौत (Newly married girl body found in pond) हो चुकी है। खबर सुनते ही वह घर के अन्य सदस्यों के साथ ग्राम सेमरवा पहुंचा तो संगीता का शव तालाब से निकाल लिया गया था।

हत्या कर शव फेंकने का लगाया आरोप

मृतका के पिता गंगा यादव का आरोप है कि संगीता का हाथ टूटा हुआ था तथा उसकी पसलियों पर भी चोट के निशान थे। इस आधार पर उसने दामाद व ससुराल वालों पर हत्या कर शव तालाब में फेंकने (Murder and body threw) का आरोप लगाया है। सूचना पर सनावल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। यहां गुरुवार को 3 डॉक्टरों की टीम द्वारा मृतका का पीएम किया गया। पीएम पश्चात पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया।

Balrampur News, अस्पताल में भर्ती मृतका का पति व ससुर (Photo- patrika)

Balrampur Crime: दामाद व ससुर की पिटाई

बताया जा रहा है कि घटना के बाद मृतका के परिजनों ने उसके पति दिलीप यादव व ससुर सुरेश यादव की बेदम पिटाई (Brutally beaten) कर दी। दोनों को रामानुजगंज के 100 बिस्तरीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी बृजलाल भारद्वाज का कहना है कि रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Updated on:
10 Sept 2026 08:51 pm
Published on:
10 Sept 2026 08:50 pm
Also Read
View All
महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, बलरामपुर मेडिकल कॉलेज में हुआ प्रसव, जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य

Balrampur News: मध्यप्रदेश से ज्वेलरी चोरी कर फरार उत्तर प्रदेश की 2 युवतियां छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार, भागने वाली थीं झारखंड

Balrampur News: शिक्षक को हटाए जाने के विरोध में जेन अल्फा सडक़ पर, 27 ने स्कूल जाना छोड़ा, बोले- अच्छा पढ़ाते थे, क्यों हटाया?

Balrampur News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को गोद में उठाकर पार किया उफनता नाला, फिर 2 किमी पैदल चलकर पहुंचाया एंबुलेंस तक, See Video

Balrampur Car Accident: कार हादसे में बाक्साइट श्रमिक संघ के महामंत्री की मौत, बेटा बोला- कुछ देर पहले ही मुझे परोसा था खाना