Opium interstate network busted: बलरामपुर जिले के कुसमी और कोरंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत 6.5 टन से अधिक अफीम जब्ती के मामले में बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल
कुसमी। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में मादक पदार्थ अफीम की खेती के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए बलरामपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 2 सरगना को बिहार और झारखंड से गिरफ्तार (Opium interstate network busted) किया है। पुलिस की एंड टू एंड विवेचना और टेक्निकल साक्ष्यों के आधार पर की गई कार्रवाई में इन आरोपियों को उनके ठिकानों से दबोचकर छत्तीसगढ़ लाया गया है। इस मामले में पहले ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम त्रिपुरी घोसराडांड़ तथा कोरंधा थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्रीपानी खजूरी में अफीम की खेती (Opium interstate network busted) किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस, प्रशासन, एफएसएल और अन्य संयुक्त टीमों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। यहां खेतों में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती पाई गई।
जांच के दौरान ग्राम त्रिपुरी घोसराडांड़ से 4344.569 किलोग्राम अफीम बरामद की गईए जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 75 लाख रुपए (Opium interstate network busted) आंकी गई है।
वहीं ग्राम तुर्रीपानी खजूरी से 1883.76 किलोग्राम अफीम जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बताई गई है। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 और 18 के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने पहले ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल (Opium interstate network busted) भेज दिया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा और पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों ने झारखंड और बिहार (Opium interstate network busted) के कई संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। एंड टू एंड विवेचना और टेक्निकल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को मुख्य आरोपियों के ठिकानों की जानकारी मिली।
पुलिस ने थाना कुसमी के अपराध के मुख्य आरोपी पैरू सिंह भोक्ता उम्र 35 वर्ष निवासी सोमिया, थाना बाराचट्टी, जिला गया बिहार को उसके घर से गिरफ्तार (Opium interstate network busted) किया।
वहीं थाना कोरंधा के अपराध के सरगना भूपेन्द्र उरांव उर्फ भूपेन्दरा उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम चाया पोस्ट कुन्दा, पंचायत बोधाडीह जिला चतरा झारखंड को भी घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। दोनों को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ लाया गया है और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह मामला अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। इसलिए पूरे मामले की एंड टू एंड विवेचना जारी है और इस अवैध कारोबार (Opium interstate network busted) से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
त्रिपुरी घोसराडांड़ (कुसमी)
43.44 क्विंटल, अनुमानित कीमत-4.75 करोड़ रुपए
तुर्रीपानी खजूरी (कोरंधा)