बलरामपुर

OPium seized in Balrampur: कुसमी में खेत में लगी 43 क्विंटल अफीम जब्त, कीमत है 4.75 करोड़ रुपए, 7 आरोपी गिरफ्तार

OPium seized in Balrampur: बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत त्रिपुरी के घोसराडांड़ में अफीम की खेती का हुआ पर्दाफाश, जंगल से घिरे 3.67 एकड़ जमीन में की गई थी खेती
3 min read
Opium seized in Balrampur
7 Accused arrested in opium cultivation case (Photo source- Patrika)

कुसमी। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत त्रिपुरी के घोसराडांड़ में बड़े पैमाने पर की गई अफीम की खेती (OPium seized in Balrampur) का प्रशासन व पुलिस की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान 3.67 एकड़ भूमि में लगी अफीम की फसल को उखाडक़र जब्त किया गया। जब्त अफीम की अनुमानित कीमत 4 करोड़ 75 लाख रुपए आंकी गई है। मामले में पुलिस ने जमीन मालिकों समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

10 मार्च को कुसमी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि त्रिपुरी क्षेत्र में कुछ लोग चोरी-छिपे अफीम की खेती कर रहे हैं। सूचना के बाद एसडीओपी, आशीष कुंजाम थाना प्रभारी, कुसमी विरासत कुजूर एसएफएल टीम तथा प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। जांच में खेत में अफीम के पौधे (OPium seized in Balrampur) पाए गए और वहां मौजूद लोग इसकी रखवाली करते मिले।

Female workers uprooted opium plants (Photo- Patrika)

संयुक्त टीम ने मौके से 2 डिब्बों में भरा अफीम (OPium seized in Balrampur) का लासा (गोंद) तथा 4 बड़े और एक छोटे बोरे में रखे सूखे फल बरामद किए। खेत में लगे पौधों को जड़, तना, पत्ती, फूल और फल सहित उखाडक़र तौल किया गया, जिसका कुल वजन 4 हजार 344.569 किलोग्राम (43 क्विंटल से अधिक) पाया गया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 और 18 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में फाइनेंशियल लिंक और नेटवर्क की भी पड़ताल (OPium seized in Balrampur) की जा रही है।

OPium seized in Balrampur: ये हैं गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों (OPium seized in Balrampur) में बलरामपुर जिले के ग्राम त्रिपुरी सरनाटोली निवासी रूपदेव राम भगत पिता ठाकुर राम उम्र 50 वर्ष, ग्राम माचाडीपा, त्रिपुरी निवासी कौशिल भगत पिता रूंगहू (रूंघू) राम उम्र 30 वर्ष, बिहार के गया जिला अंतर्गत ग्राम सोमया बाराचट्टी निवासी मनोज कुमार पिता सीता यादव 24 वर्ष, ग्राम सोमया निवासी उपेन्द्र कुमार पिता रामचन्द्र यादव उम्र 27 वर्ष शामिल हैं।

Seized opium (Photo- Patrika)

इसके अलावा जशपुर जिले के आस्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भगचंद निवासी जिरमल मुण्डा पिता बुधन राम मुण्डा 56 वर्ष, झारखंड के ग्राम कोलवा जोरी निवासी विन्देश्वर पिता कमर गंजहू 45 वष तथा जशपुर जिले के आस्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुराग निवासी कृष्णा सिंह पिता महादेव सिंह शामिल हैं।

कलेक्टर बोले- जिले में सख्ती, चल रहा सघन अभियान

कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों (OPium seized in Balrampur) के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। राजस्व, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों सहित पूरे जिले में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। कहीं भी अफीम की खेती पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Collector and SP on the spot (Photo- Patrika)

कलेक्टर ने आमजनों से अपील की है कि जिले के किसी भी क्षेत्र में अफीम (OPium seized in Balrampur) या मादक पदार्थों के खेती की जानकारी मिलती है तो तत्काल जिला एवं पुलिस प्रशासन को सूचना दें, जिस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा है कि सूचना देने वाले की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।

Updated on:
12 Mar 2026 03:28 pm
Published on:
12 Mar 2026 03:28 pm