बलरामपुर

Opium supplier arrested: अफीम की खेती के नेटवर्क पर पुलिस का कड़ा प्रहार, मुख्य सप्लायर झारखंड से गिरफ्तार

Opium supplier arrested: बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र अंतर्गत तुर्रीपानी खजुरी में 2 करोड़ की अफीम खेती का मामला, झारखंड के चतरा से मुख्य सप्लायर पकड़ा गया, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल
2 min read
Opium supplier arrested
Opium supplier arrested from Jharkhand (Photo- Patrika)

कुसमी. बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र में सामने आए बड़े अफीम खेती मामले (Opium supplier arrested) में पुलिस को एक और अहम सफलता मिली है। अंतरराज्यीय मादक पदार्थ नेटवर्क से जुड़े चौथे आरोपी को झारखंड के चतरा जिले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उसे कुसमी लेकर आई, यहां से उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई से पूरे नेटवर्क की परतें खुलती जा रही हैं।

यह मामला बलरामपुर जिले के कोरंधा थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत दर्ज है। 12 मार्च को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम तुर्रीपानी खजूरी में दबिश देकर अवैध अफीम खेती (Opium supplier arrested) का खुलासा किया था। मौके से सहादुर नगेशिया और दुईला नगेशिया को गिरफ्तार किया गया था।

Opium cultivation

संयुक्त कार्रवाई में एसडीओपी कुसमी, कोरंधा थाना पुलिस और एफएसएल टीम ने खेत में लगी अफीम फसल को जड़ समेत उखाडक़र जब्त किया। कुल 1883.76 किलोग्राम अफीम पौधे (Opium supplier arrested) बरामद हुए, जिनकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये आंकी गई।

जांच में सामने आया था बड़ा नेटवर्क

विवेचना के दौरान पता चला कि यह मामला केवल स्थानीय नहीं, बल्कि एक संगठित अंतरराज्यीय नेटवर्क का हिस्सा है। जांच में खुलासा हुआ कि चतरा निवासी भूपेंद्र उरांव (Opium supplier arrested) ने लालच देकर ग्रामीणों से अवैध खेती करवाई थी। उसे 15 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ में भूपेंद्र ने बताया था कि तैयार माल की सप्लाई और बिक्री झारखंड के राजन यादव के जरिए होती थी। राजन यादव लंबे समय से फरार था और लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बच रहा था।

Opium supplier arrested: तकनीकी निगरानी से गिरफ्तारी

पुलिस ने तकनीकी इनपुट और सतत निगरानी के आधार पर 9 अप्रैल को आरोपी राजन यादव को उसके गांव चाया (थाना कुन्दा, जिला चतरा) से गिरफ्तार कर लिया। उसे छत्तीसगढ़ लाकर न्यायालय (Opium supplier arrested) में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

Opium supplier arrested (Photo- Patrika)

प्रकरण में और गिरफ्तारियां संभव

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है। नेटवर्क (Opium supplier arrested) से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस ने इसे मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई बताया है।

Updated on:
11 Apr 2026 04:19 pm
Published on:
11 Apr 2026 04:18 pm