बलरामपुर

Balrampur News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को गोद में उठाकर पार किया उफनता नाला, फिर 2 किमी पैदल चलकर पहुंचाया एंबुलेंस तक, See Video

Balrampur Health System: गांव तक एंबुलेंस पहुंचने के लिए सडक़ नहीं होने की वजह से गर्भवती महिला के परिजनों को करना पड़ा परेशानी का सामना, बारिश में झेलनी पड़ी दिक्कत, विकास के दावों की खुल रही पोल
2 min read
Pregnant lady in lap
Balrampur news, गर्भवती को गोद में उठाकर नाला पार करते परिजन (Photo- Patrika)

वाड्रफनगर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में विकास के दावों के बीच जमीनी हकीकत की तस्वीर सामने आई है। वाड्रफनगर ब्लॉक के सोनहत ग्राम पंचायत के पंडो पारा में प्रसव पीड़ा से कराहती एक महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को करीब 2 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। गांव तक सडक़ और पुलिया नहीं होने के कारण एंबुलेंस (No road for Ambulance) गांव तक नहीं पहुंच सकी। ऐसे में परिजन और ग्रामीणों ने महिला को गोद में उठाया और लगातार हो रही बारिश के बीच उफनते नाले को पार कराते हुए एंबुलेंस तक पहुंचाया। यहां से महिला को अस्पताल ले जाया गया।

वाड्रफनगर ब्लॉक के सोनहत ग्राम पंचायत के पंडोपारा में एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन ने तत्काल इसकी सूचना एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस (Ambulance service) महिला को अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हुई, लेकिन गांव तक पक्की सडक़ और पुलिया नहीं होने के कारण एंबुलेंस गांव के भीतर नहीं पहुंच सकी।

रास्ते की स्थिति को देखते हुए चालक को गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर ही वाहन रोकना पड़ा। इसके बाद महिला को एंबुलेंस तक पहुंचाने की जिम्मेदारी परिजनों और ग्रामीणों के सामने आ गई। एक ओर महिला (Pregnant lady) प्रसव पीड़ा से परेशान थी, वहीं दूसरी ओर लगातार हो रही बारिश के कारण रास्ते में नाला उफान पर था। तेज बहाव के बावजूद ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाई और महिला को गोद में उठाकर नाला पार कराया।

Pregnant on ambulance: 2 किलोमीटर चले पैदल

नाला पार करने के बाद ग्रामीण महिला को लेकर करीब 2 किलोमीटर तक पैदल चले और किसी तरह उसे एंबुलेंस तक पहुंचाया। महिला के एंबुलेंस तक पहुंचते ही उसे तत्काल अस्पताल के लिए रवाना किया गया।

Balrampur news, उफान पर था नाला (Photo- Patrika)

बुनियादी सुविधाओं पर सवाल

प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला के साथ हुई इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में सडक़ और पुलिया जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी पर सवाल खड़े किए हैं। प्रसव (Delivery) जैसी आपात स्थिति में समय पर अस्पताल पहुंचना बेहद जरूरी होता है, लेकिन सडक़ नही ंहोने की वजह से गांव तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई। ऐसे में महिला को गोद में लेकर उफनता नाला पार करना पड़ा।

Updated on:
01 Sept 2026 07:56 pm
Published on:
01 Sept 2026 07:56 pm
Also Read
View All
Balrampur Car Accident: कार हादसे में बाक्साइट श्रमिक संघ के महामंत्री की मौत, बेटा बोला- कुछ देर पहले ही मुझे परोसा था खाना

Balrampur Crime: ज्वेलरी शॉप से ले उड़े थे लाखों के गहने, गलाकर बनाई 14 किलो चांदी की सिल्ली, गैंग के 7 सदस्य रोहतास से गिरफ्तार

Political News: कांग्रेसी नेता नीरज तिवारी बोले- हेलीकॉप्टर नहीं, CM सडक़ मार्ग से आते तो दिखती बलरामपुर जिले की जमीनी हकीकत

Balrampur News: बांध का लीकेज ठीक कराने 22 फीट गहरे पानी में उतारा गया गांव का राजकुमार, कहा था- 5000 रुपए देंगे, हुई मौत

Balrampur News: झोलाछाप डॉक्टर ने 3 वर्षीय मासूम को लगाया इंजेक्शन, 10 मिनट बाद ही मौत, बुखार से तप रहा था शरीर