23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कीचड़ से भरी थी सड़क तो घर तक नहीं पहुंची एंबुलेंस, बुजुर्ग महिला को खाट पर ढोकर पहुंचाया

Mud road: लकवा की शिकायत पर परिजनों ने एंबुलेंस (Ambulance) को किया था फोन, एंबुलेंस गांव में तो पहुंची लेकिन मरीज (Patient) के घर तक नहीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 2 Aug 2021, 12:30 AM IST

Mud road

patient on cot

रघुनाथनगर. वाड्रफनगर ब्लॉक के ग्राम-सरना के बंगाली पारा में एक बुजुर्ग महिला को लकवा बीमारी की शिकायत पर परिजनों ने तत्काल 108 की मदद मांगी थी। 108 एंबुलेंस गांव तक पहुंच तो गई, लेकिन बंगाली पारा में सड़क की खराब स्थिति को देख मरीज के घर तक नहीं पहुंच सकी।

परिजनों ने किसी तरह खाट में ढोकर लगभग 1 किलोमीटर की दूरी तय कर एंबुलेंस तक पहुंचाया। इसके बाद उसे वाड्रफनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया है।

Read More: कीचड़ भरी सड़क पर फंसे भारी वाहन, अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग 4 घंटे तक रहा बंद


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था सचिव का वीडियो
कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर पंचायत सचिव का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें सचिव ने 800 ट्रिप मुरूम-मिट्टी सभी पारा मोहल्ला में गिराने की बात कही थी। सड़क की स्थिति को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्राम पंचायत सरना के बंगाली पारा में 1 भी ट्रिप मुरूम मिट्टी नहीं गिराई गई।

IMAGE CREDIT: mud road in Balrampur

कीचड़ भरी सड़क से राहगीरों को परेशानी
ग्राम पंचायत सरना के बंगाली पारा में सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि वाहन चलाना तो दूर, लोगों का पैदल आना-जाना बहुत मुश्किल से हो पा रहा है। बारिश के कारण सड़क की स्थिति और भी खराब हो गई है।

Read More: एक नजर इधर भी तो कोई फेरे : कीचड़ से सनी सड़क से होकर नौनिहाल पहुंचते हैं स्कूल, डे्रस भी हो जाते हैं गंदे


तबीयत खराब हो गई तो अस्पताल ले जाने में होगी दिक्कत
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अगर किसी की तबीयत खराब होती है तो इलाज के लिए या तो रघुनाथनगर या वाड्रफनगर ले जाया जाता है। लेकिन बरसात में सड़क की ऐसी दुर्दशा हो गई है कि यहां तक कोई भी वाहन नहीं पहुंच पाता है।