बलरामपुर

Road accident: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार 3 युवकों को मारी टक्कर, हिंडाल्को के 1 कर्मचारी की मौत

Road accident: हादसे में बाइक पर सवार उसके 2 साथी घायल, टक्कर मारने के बाद पिकअप का चालक वान समेत झारखंड की ओर हुआ फरार

2 min read
Relatives crying in hospital (Photo- Patrika)

कुसमी। बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र में बुधवार की देर शाम सडक़ हादसे में बाइक सवार 1 युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठे 2 दोस्त घायल हो गए। मृतक हिंडाल्को कंपनी में नियमित श्रमिक (Road accident) के रूप में कार्यरत था। हादसे के बाद अज्ञात पिकअप चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की प्रक्रिया पूरी की। इधर पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत डीपाडीह के ग्राम पंचायत गम्हारडीह जरहाडीह निवासी शशिकांत सोनवानी पिता दिलबर सोनवानी उम्र 38 वर्ष (Road accident) हिंडाल्को कंपनी की टाटीझरिया बाक्साइट खदान में नियमित श्रमिक था। उसका ससुराल कुसमी क्षेत्र के कोरंधा थाना अंतर्गत ग्राम जवाहर नगर में है, जहां उसकी पत्नी और बच्चे रहते हैं।

ये भी पढ़ें

Fraud case: खुद को टीआई और जेल अधीक्षक बताकर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, कहा था- बेटे को जेल से छुड़ा दूंगा

Dead employee relatives in hospital (Photo- Patrika)

वह सामरीपाठ के समीप ग्राम गोपातू में किराए के मकान में रहकर खदान में काम करता था। बताया जा रहा है कि शशिकांत बुधवार दोपहर 3.30 बजे अपने ससुराल जवाहर नगर से गांव के ही परसू राम बुनकर और अनिल नगेशिया के साथ खरीददारी के लिए कुसमी आया था। देर शाम करीब 7.15 बजे तीनों बाइक (Road accident) से वापस जवाहरनगर लौट रहे थे।

बाइक शशिकांत चला रहा था। इसी दौरान ग्राम रतासीली से पहले माड़ी मोड़ के आगे सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों सडक़ पर गिर पड़े। हादसे में शशिकांत के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत (Road accident) हो गई। वहीं उसके दो साथी को मामूली चोटें आईं।

Road accident: पिकअप लेकर चालक झारखंड फरार

बाइक सवार श्रमिकों को टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक ने वहां रुकना भी मुनासिब नहीं समझा। वह उसी रफ्तार में वाहन लेकर झारखंड की ओर फरार (Road accident) हो गया। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने श्रमिक का शव पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने फरार पिकअप चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें

Coal smuggling: अमेरा माइंस में दिनदहाड़े कोयला चोरी पर चला पुलिस का डंडा, 21 गिरफ्तार, अवैध सुरंगों को किया दफन

Updated on:
13 Feb 2026 02:38 pm
Published on:
13 Feb 2026 02:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर