बलरामपुर

Tatapani festival 2025: पद्मश्री अनुज शर्मा की सुरीली आवाज पर झूम उठे दर्शक, मंत्री नेताम ने किया सम्मान

Tatapani festival 2025: सीएम विष्णुदेव साय ने तातापानी महोत्सव का किया था उद्घाटन, पहले दिन पद्मश्री अनुज शर्मा ने छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मोहा मन
2 min read
Tatapani festival 2025
Padmshree Anuj Sharma in Tatapani (Photo- PRO)

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिला अपनी अनूठी संस्कृति और लोक परंपराओं के लिए प्रदेश भर में अपनी विशेष पहचान रखता है। इसी गौरवशाली विरासत (Tatapani festival 2025) को संजोने के उद्देश्य से आयोजित 3 दिवसीय तातापानी महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 14 जनवरी को किया। मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित इस महोत्सव के पहले दिन सांस्कृतिक संध्या ने दर्शकों को उत्साह से भर दिया। पहले दिन पद्मश्री अनुज शर्मा ने अपनी गायकी से दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया।

तातापानी महोत्सव (Tatapani festival 2025) की पहली सांस्कृतिक संध्या के मुख्य आकर्षण प्रदेश के सुप्रसिद्ध कलाकार और पद्मश्री अनुज शर्मा रहे। उन्होंने अपनी टीम के साथ छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की ऐसी प्रस्तुति दी कि पंडाल में मौजूद दर्शक मंत्रमुग्ध होकर झूमने लगे। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन कर वनांचल की समृद्ध संस्कृति की छटा बिखेरी।

Minister Netam honored Padmshree Anuj Sharma (Photo- PRO)

इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम (Tatapani festival 2025) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम के अंत में पद्मश्री अनुज शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा नेताम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंहदेव, कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर रमनलाल, जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम नागरिक मौजूद रहे।

Padmshree Anuj Sharma sang Chhattisgarhi song (Photo- PRO)

इस अवसर पर मंत्री नेताम ने कहा कि तातापानी महोत्सव (Tatapani festival 2025) केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी आस्था और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। प्रशासन और स्थानीय जनभागीदारी से यह आयोजन प्रतिवर्ष नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

Tatapani festival 2025: विद्यार्थियों ने भी लोक नृत्यों की दी प्रस्तुति

कार्यक्रम (Tatapani festival 2025) के दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्रों ने न केवल पारंपरिक लोक नृत्यों का प्रदर्शन किया, बल्कि जिले में हो रहे विकास कार्यों को भी रचनात्मक ढंग से मंच पर उतारा। अतिथियों ने बच्चों के इस हुनर की सराहना की।

Updated on:
15 Jan 2026 07:29 pm
Published on:
15 Jan 2026 07:29 pm