बलरामपुर

Balrampur News: पुलिसकर्मी की पत्नी घर लौटी तो टूटा था दरवाजा का ताला, गायब थे जेवर-कैश, फिर पति को लगाया फोन

Theft in constable house: आरक्षक की रिपोट पर पुलिसकर्मी ने थाने में दर्ज कराई चोरी की रिपोर्ट, रात में पुराने मकान में सोने चली गई थी पत्नी, सुबह लौटी तो नजारा देख उड़े होश
2 min read
Theft in constable house in Balrampur
Balrampur news, कुसमी थाना (Photo- Patrika)

कुसमी। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में चोरों ने आरक्षक के सूने घर को निशाना बनाते हुए ताला तोडक़र नकदी और जेवरात समेत 80 हजार रुपए से अधिक का सामान पार (Theft in policemen house) कर दिया। घटना के समय आरक्षक ड्यूटी पर करौंधा थाना में था, जबकि उसकी पत्नी घर में ताला लगाकर कुछ दूरी पर स्थित पुराने मकान में सोने चली गई थी। शुक्रवार की सुबह जब वह घर पहुंची तो ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। भीतर गई तो जेवर, कैश व अन्य सामान गायब थे। फिर उसने तत्काल पति को इसकी सूचना दी। आरक्षक की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले (Balrampur crime news) के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिविलदाग निवासी रंजीत टोप्पो उम्र 45 वर्ष आरक्षक के पद पर पदस्थ है। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग जिले के ही करौंधा थाना में हैं। उनके बच्चे बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं। गुरुवार को आरक्षक रंजीत टोप्पो ड्यूटी पर करौंधा थाना में थे। रात में वह करौंधा में ही रुक गया था।

इधर आरक्षक की पत्नी रोजालिया टोप्पो गुरुवार की रात नया घर बंद कर ताला लगाकर कुछ ही दूरी पर स्थित पुराने घर में सोने चली गई। शुक्रवार की सुबह जब वह वापस नए घर में पहुंची तो दरवाजे का ताला टूटा (Constable door locked) हुआ था। अंदर जाने पर घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। यह देख उसके होश उड़ गए। उसने जब चेक किया तो पेटी में रखे 5 हजार नकद, सोने का मंगलसूत्र, कान की बालियां, चांदी की पायल समेत अन्य जेवरात गायब थे।

Balrampur crime: पति को लगाया फोन

घर में हुई चोरी की जानकारी पत्नी ने तत्काल फोन पर पति को दी। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचा। जब पति-पत्नी ने सामान का मिलान किया तो पता चला कि कुल 80 हजार रुपए से अधिक के जेवर, कैश व सामान गायब हैं। अन्य सामान की भी पड़ताल की जा रही है। आरक्षक रंजीत टोप्पो ने मामले की रिपोर्ट कुसमी थाने (Balrampur police) में दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि चोर आस-पास के ही होंगे और उन्हें इस बात की पूरी जानकारी रही होगी कि आरक्षक आज घर में नहीं है और उसकी पत्नी भी दूसरे घर में सोने गई है।

Updated on:
18 Sept 2026 08:56 pm
Published on:
18 Sept 2026 08:56 pm
Also Read
View All