बलरामपुर

Women’s Day: बिजनेस में खुद सफल होकर नेहा ने कई युवतियों को बनाया आत्मनिर्भर, PM मोदी से भी मिलीं

Women's Day: शुरूआत में कठिन दौर से गुजरते हुए मेहनत और लगन से सफल हुईं नेहा केशरी, कहा- आगे भी युवतियों को करती रहेंगीं प्रशिक्षित

2 min read
Neha Keshari with PM Modi (Photo Source- Patrika)

विश्वास गुप्ता/राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर क्षेत्र की नेहा केशरी (Women's Day) आज युवतियों के लिए मिसाल बन गई हैं। उन्होंने स्व-रोजगार के माध्यम से न केवल खुद को आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि कई युवतियों को भी रोजगार का हुनर सिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने का मार्ग दिखाया है। नेहा केशरी ने अपने कार्य की शुरुआत लेडीज टेलरिंग से की थी। मेहनत और लगन के बल पर आज वे नेहा कलेक्शन और क्रिस्टल क्लीन ड्राइक्लीन का सफल संचालन कर रहीं हैं। सरकार की उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली योजनाओं के संचालन के तहत नेहा केशरी पीएम मोदी से भी एक कार्यक्रम में मिल चुकी हैं।

नेहा बताती हैं कि शुरुआत का दौर काफी कठिन रहा, लेकिन इस दौरान पति नंद किशोर ने पूरा सहयोग दिया। नंद किशोर स्वयं भी लंबे समय से पुरुष टेलरिंग (Women's Day) का कार्य कर रहे हैं और दोनों मिलकर इस व्यवसाय को आगे बढ़ा रहे हैं। नेहा अपने टेलरिंग कार्य के साथ कई लड़कियों को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बना चुकी हैं।

ये भी पढ़ें

UPSC topper interview: छत्तीसगढ़ी कोसा साड़ी पहनकर UPSC का इंटरव्यू देने पहुंची थीं IPS दर्शना, पैनल ने पूछी इसकी खासियत, किए 30 सवाल

Neha Keshari in her shop (Photo source- Patrika)

उनके द्वारा प्रशिक्षित युवतियां आज स्वयं का छोटा व्यवसाय शुरू कर चुकी हैं। नेहा बताती हैं कि शुरुआत में टेलरिंग कार्य को व्यवस्थित करने संसाधनों की कमी थी। बैंक से 10 वर्ष पहले मात्र 25 हजार का ऋण लेकर उन्होंने काम की शुरुआत की थी। धीरे-धीरे मेहनत के साथ उनका कार्य बढ़ता गया और आज उन्हें ड्राईक्लीन दुकान संचालन (Women's Day) के लिए 10 लाख तक का ऋण भी प्राप्त हो चुका है।

नेहा बताती हैं कि राजपुर जैसे ग्रामीण क्षेत्र में ड्राइक्लीन दुकान शुरू करना आसान नहीं था, क्योंकि बैंकिंग क्षेत्र भी शुरुआत में संकोच कर रहा था। लेकिन उनके जज्बे और लगन को देखते हुए बैंक ने सहयोग किया और उनका सपना साकार हो सका।

Women's Day: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भी शामिल हुईं

सरकार की उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली योजनाओं के सफल संचालन (Women's Day) के तहत नेहा केशरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्यमियों को संबोधित करने वाले प्रेरणादायक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर भी मिल चुका है।

Neha Keshari with PM Modi (Photo source- Patrika)

नेहा बताती हैं कि पिछले 10 वर्षों के अपने सफल सफर में उन्होंने कई युवतियों को लेडीज टेलरिंग का प्रशिक्षण देकर उनका व्यवसाय स्थापित करने में सहयोग किया है। वे (Women's Day) कहती हैं कि यह कार्य उन्हें गर्व और संतोष की अनुभूति कराता है और आगे भी युवतियों को कारीगरी सिखाने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें

Rape case: बलात्कार पीडि़ता को 12 साल तक समाज से बहिष्कार का सुनाया फरमान, सरपंच बोला- पूरे गांव वालों के पैर धोकर पानी से नहलाओ, बकरा और शराब दो

Published on:
08 Mar 2026 04:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर