बलरामपुर

बड़ी कार्रवाई : सपा के पूर्व विधायक 1.8 करोड़ की संपत्ति कुर्क

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी की अवैध पर प्रशासन ने किया कब्जा

less than 1 minute read

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बलरामपुर. समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी की अवैध रूप से अर्जित की गई 01 करोड़ 08 लाख की संपत्ति को जिला प्रशासन ने कुर्क कर लिया। पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी के खिलाफ कुल 26 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसमें अवैध रूप से सरकारी एवं अन्य व्यक्तियों की जमीन कब्जा करने जैसे मामले शामिल हैं। वर्ष 2020 में इनकी 51A भी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इसके अतिरिक्त पूर्व विधायक के खिलाफ यूपी गैंगस्टर एक्ट का मामला भी दर्ज है।

जेल में बंद समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रहे आरिफ अनवर हाशमी की दिन-प्रतिदिन मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बीते सितंबर माह से जेल में बंद पूर्व विधायक की अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्तियों को जिला प्रशासन कुर्क कर रही है। पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी उतरौला राधारमण सिंह व उपजिलाधिकारी नागेंद्र नाथ यादव के नेतृत्व में सादुल्लानगर मुख्य बाजार में गाटा संख्या 1680 भूमि को जिला प्रशासन ने कुर्क किया। कुर्क की संपत्ति की अनुमानित बाजार कीमत लगभग रुपए 01 करोड़ 08 लाख आंकी गयी है।

Published on:
27 Feb 2021 06:54 pm
Also Read
View All
अब बुलेट की तेज आवाज पड़ेगी भारी! वाहन मालिक के साथ मॉडिफाइड साइलेंसर बेचने वालों पर भी लगेगा जुर्माना

रात में परिवार के साथ खाना खाया… सुबह पेड़ से लटका मिला युवक का शव, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

बड़े भाई ने छोटे भाई को नशा करने से रोका, तो उसके दोस्त ने पीट-पीट कर मार डाला… मां ने बताई पुलिस को पूरी सच्चाई

‘मेरे पास तुम्हारे प्राइवेट फोटो हैं’, शादी के पहले थे पत्नी के प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध! पति के साथ मिलकर रचा मारने का षडयंत्र

प्रेमी से पीछा छुड़ाने के लिए रची खौफनाक साजिश! प्रेमी के साथ दोस्त भी मारा गया डबल मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा