वहीं, समाजवादी पार्टी प्रदेश में PDA अभियान के जरिए पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है। ऐसे में भाजपा और सपा के बीच विकास, परिवारवाद और सामाजिक समीकरणों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी आने वाले दिनों में और तेज होने की संभावना है।