24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Balrampur News: अब खिलाड़ियों का तैयार होगा ऑनलाइन डेटाबेस, जानिए पूरा प्लान

Balrampur News: बलरामपुर में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने खिलाड़ियों का ऑनलाइन डेटाबेस तैयार करने और हर माह खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश दिए। स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुविधाएं सुधारने, फुटबॉल प्रशिक्षण और ग्रामीण, शहरी व दिव्यांग खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी बैठक में चर्चा हुई।
2 min read
Google source verification
Gonda

खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए बैठक करते डीएम फोटो सोर्स सूचना विभाग

Balrampur News: बलरामपुर जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने नई पहल की है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में हुई जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक में खिलाड़ियों का ऑनलाइन डेटाबेस तैयार करने का निर्णय लिया गया। इसमें खिलाड़ियों की उपलब्धियों, प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में भागीदारी का रिकॉर्ड दर्ज होगा। साथ ही, हर माह खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने और स्टेडियम की सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश दिए गए।

बलरामपुर जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक हुई। इसमें जिले में संचालित खेल गतिविधियों, स्पोर्ट्स स्टेडियम की सुविधाओं, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के आयोजन की समीक्षा की गई।

खिलाड़ियों का बनेगा ऑनलाइन डेटाबेस, उपलब्धियों का रहेगा रिकॉर्ड

जिलाधिकारी ने जिले के खिलाड़ियों का ऑनलाइन डेटाबेस तैयार करने के निर्देश दिए। इसमें खिलाड़ियों का नाम, खेल विधा, उपलब्धियां, प्रशिक्षण और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी से जुड़ी जानकारी दर्ज की जाएगी। इससे जिले की खेल प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें उनकी खेल विधा के अनुसार प्रशिक्षण व प्रतियोगिताओं की जानकारी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

हर महीने होंगी खेल प्रतियोगिताएं, दिव्यांग खिलाड़ियों पर भी जोर

जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के माध्यम से प्रत्येक माह अलग-अलग खेल विधाओं में प्रतियोगिताओं के आयोजन की कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया। प्रतियोगिताओं में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। दिव्यांग खिलाड़ियों को भी खेल गतिविधियों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने पर भी चर्चा हुई।

स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुविधाएं सुधारने के निर्देश

जिलाधिकारी ने बलरामपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल मैदानों के रखरखाव, नियमित साफ-सफाई, खेल उपकरणों की उपलब्धता और खिलाड़ियों के लिए मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने नियमित अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।
बैठक में फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षक की व्यवस्था, प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने और आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने पर भी विचार-विमर्श हुआ। इसके अलावा जिला, मंडल और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की तैयारियों, समिति की आय-व्यय, सोसायटी पंजीकरण के नवीनीकरण और क्रिकेट मैदान व बैडमिंटन हॉल के बेहतर उपयोग पर चर्चा की गई। डीएम ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से खेल सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए।

बड़ी खबरें

View All

बलरामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग