बांसवाड़ा

Rajasthan : गुजरात के गोधरा से आकर धार्मिक प्रचार कर रहे तबलीगी जमात के 12 लोग गिरफ्तार

राजस्थान की बांसवाड़ा पुलिस ने तबलीगी जमात के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुजरात के गोधरा से धार्मिक प्रचार के लिए आए जमात के 12 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
बागीदौरा पुलिस चौकी में गिरफ्तार तब्लीगी जमात के लोग। (फोटो-पत्रिका)

बांसवाड़ा। बागीदौरा कस्बे में बिना पूर्व सूचना अन्य राज्य से आकर मजहब का प्रचार करने और पुलिस समझाइश के दौरान उग्र व्यवहार करने पर पुलिस ने तब्लीगी जमात से जुड़े 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के बर्ताव से मौके पर शांतिभंग के हालात बन गए थे, जिस वजह से यह कार्रवाई की गई।

पुलिस चौकी, बागीदौरा को शुक्रवार दोपहर सूचना मिली कि गोधरा (गुजरात) से आई तब्लीगी जमात की 10-12 लोगों की टीम पिछले दो दिनों से बागीदौरा में अलग-अलग टुकड़ियों में घूम रही है।

ये भी पढ़ें

Jodhpur Crime: जोधपुर में भारी बवाल, JCB से 7 वाहनों को कुचला, डंपर किया आग के हवाले, भारी पुलिस बल तैनात

रमजान से पहले आकर कर रहे थे जागरूक

कलिंजरा थाने से एसआई रमेशचंद्र जाप्ते के साथ बागीदौरा कस्बे में पहुंचे। बागीदौरा में मस्जिद के पीछे की गली में तब्लीगी जमात का दल मिला। पूछताछ में उन्होंने खुद को तब्लीगी जमात, गोधरा से जुड़ा बताते हुए रमजान से पूर्व धार्मिक जागरूकता के उद्देश्य से विभिन्न गांवों में प्रचार करने की बात कही। पुलिस ने बताया कि उन्होंने थाना क्षेत्र में प्रवेश या गतिविधियों को लेकर कोई पूर्व सूचना नहीं दी थी।

समझाने पर बिफरे तब्लीगी जमात के सदस्य

पुलिस ने विवाद की आशंका जताते हुए उनसे समझाइश की, लेकिन इस दौरान वे आवेश में आकर बहस करने लगे। स्थिति तनावपूर्ण हो गई। शांतिभंग होने की आशंका पर पुलिस ने संज्ञेय अपराध की रोकथाम के मद्देनजर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126-170 के तहत सभी 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के बाद उन्हें पुलिस निगरानी में चौकी लाया गया। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: कांग्रेस नेता पर दिनदहाड़े गोलीबारी से इलाके में सनसनी, बाइक से आए नकाबपोश बदमाश

Updated on:
06 Feb 2026 09:18 pm
Published on:
06 Feb 2026 09:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर