बांसवाड़ा

Banswara : संतुलन बिगड़ने से बाइक सवार गिरा, ट्रक के पहियों से कुचला गया, पिता के सामने हुई बेटे की दर्दनाक मौत

Banswara Road Accident : बांसवाड़ा रतलाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर छोटी सरवन में ट्रक के पिछले हिस्से से टकराने के बाद बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया। जिससे बाइक सवार ट्रक के पिछले पहियों के नीचे आ गया और उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।
2 min read
Banswara Road Accident Bike rider crushed truck wheel Son horrific death father distraught
Banswara Road Accident : ट्रक और मौक पर मौका मुआयना करती पुलिस। फोटो पत्रिका

Banswara Road Accident : बांसवाड़ा में दुर्घटनाओं का सिलसिला रुक नहीं रहा है। आज भी एक और दर्दनाक हादसा हो गया। बांसवाड़ा-रतलाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर छोटी सरवन में ट्रक के पिछले हिस्से से टकराने के बाद बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया। जिससे बाइक सवार ट्रक के पिछले पहियों के नीचे आ गया और उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना विकराल था कि बाइक सवार के सिर की हड्डियों का मांस तक बाहर आ गया था। उपस्थित लोग व ग्रामीण इस दृश्य का देख नहीं पा रहे थे। सूचना मिलते ही दानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

बताया जा रहा है कि मृतक का नाम केशु उम्र 30 वर्ष पुत्र मणिलाल डिंडोर डेरी निवासी है। मृतक केशु अपने पिता मणिलाल को लेकर छोटी सरवन तहसील में निजी कार्य से जा रहे था। पर उसको क्या पता अगले ही पल उसकी मौत सामने खड़ी है। गांव के ही धुलेश्वर ने बताया कि इस हादसे से पहले पिता-पुत्र ने 100 मीटर दूर गली के अंदर चाय की दुकान पर चाय पी। साथ ही गांव के लोगों के साथ बातचीत भी की थी। पर होनी को कुछ और मंजूर था, अगले ही पल एक पिता से उसका जवान बेटा उसकी आंखों के सामने खो गया

बाइक का संतुलन बिगड़ गया और केशु गिर पड़ा

पिता मणिलाल ने बताया कि गली से निकल कर थोड़ा आगे ही निकले थे। ट्रक के साइड से बाइक से निकल रहे थे। आगे चल रहे ट्रक ड्राइवर को रोकने का इशारा भी किया लेकिन उसने ट्रक रोकी नहीं रोका। ट्रक के पीछे की बॉडी के हिस्सा से बाइक का हैंडल टकरा गया। बाइक का संतुलन बिगड़ गया और केशु गिर पड़ा और उसके सिर पर ट्रक का टायर चढ़ गया। सिर के चीथड़े उड़ गए और केशु की मौके पर ही मौत हो गई।

बेटे की मौत से बदहवास हो गए थे पिता मणिलाल

पिता मणिलाल के भी सिर और हाथ में चोट आई। मगर बेटे की मौत से मणिलाल बदहवास हो गया था। वह किसी भी बात का जवाब सिर्फ सिर हिला कर ही दे रहे थे। उनकी समझ में कुछ नहीं आ रहा था। मणिलाल ने बताया की बाइक कुछ महीने पहले ही ली थी। केशु विवाहित था, उसके एक लड़का और एक लड़की भी हैं। सूचना पर दानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ गीरवर सिंह, कांस्टेबल प्रिंस राज आदि ने शव को मोर्चरी भिजवाया गया है।

Updated on:
30 Jul 2026 05:07 pm
Published on:
30 Jul 2026 05:03 pm