
Banswara Zila Pramukh : बांसवाड़ा जिला प्रमुख चुनाव में खेला हुआ। बांसवाड़ा में बीएपी ने अपना जिला प्रमुख बनाया। बीएपी की रीना रावत बांसवाड़ा की जिला प्रमुख चुनी गईं। कांग्रेस से विकास बामनिया ने अपना नामांकन भरा। इधर बीएपी की तरफ से रीना रावत ने अपना नामांकन भरा। रिजल्ट आने के बाद बांसवाड़ा जिला परिषद में BAP प्रत्याशी रीना रावत जिला प्रमुख बनी हैं। जिला प्रमुख पद के लिए भाजपा और बीएपी पार्टी के बीच गठबंधन हुआ है। कांग्रेस यहां एक सीट के अंतर से हार गई। 43 सदस्यी जिला परिषद में कांग्रेस की 21, बीएपी की 17 और भाजपा की 5 सीटें आई थी, लेकिन भाजपा और बीएपी का गठबंधन होने से रीना रावत के पक्ष में कुल 22 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार विकास बामणिया को सिर्फ 21 वोट ही मिल सके। भाजपा ने इस पद के लिए नामांकन नहीं किया है।
यहां कुल सीटें : 43
बहुमत का आंकड़ा : 22
कांग्रेस: 21
बीएपी: 17
भाजपा: 5
जिला प्रमुख के निर्वाचन के अगले दिन 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख पद के लिए चुनाव होगा। इसके बाद 27 नवंबर को जिले की सभी पंचायत समितियों के मुख्यालयों पर प्रधान पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। वहीं, 28 नवंबर को उप प्रधान पद के लिए चुनाव कराया जाएगा। इन सभी पदों के निर्वाचन में भी जिला प्रमुख चुनाव की तरह ही नामांकन, संवीक्षा, नाम वापसी और आवश्यकता होने पर मतदान की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस तरह चार दिनों तक चलने वाली निर्वाचन प्रक्रिया के साथ जिले की जिला परिषद और पंचायत समितियों को नए मुखिया मिल जाएंगे।
न्यूज अपडेट हो रही है।