बांसवाड़ा

राजस्थान में 4052 पात्र छात्राओं को मिलेंगी स्कूटियां, विभागीय वेबसाइट पर देखें अपना नाम

Rajasthan News : कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना की वरीयता सूची जारी हो गई है। इस वरीयता सूची में प्रदेशभर के 4052 पात्र छात्राओं का नाम शार्ट लिस्ट किया गया है। विभागीय वेबसाइट में अपना नाम इस लिस्ट में देख सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 1 Dec 2024, 12:17 PM IST
Rajasthan 4052 eligible Girl Students will get Scooties Check Your Name on Departmental Website
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा (File Photo)

Rajasthan News : कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना के तहत वर्ष 2023-24 के लिए आवेदन पर उच्च शिक्षा आयुक्तालय राजस्थान ने बांसवाड़ा संभाग सहित प्रदेशभर के चार हजार से ज्यादा पात्र छात्राओं की वरीयता सूची जारी की है। विभागीय वेबसाइट में अपना नाम इस लिस्ट में देख सकते हैं।

विभागीय वेबसाइट पर देखें अपना नाम

इस संबंध में अतिरिक्त आयुक्त कॉलेज शिक्षा सुनील भाटी की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि योजना में स्कूटी के लिए 12वीं-10वीं उत्तीर्ण मेधावी छात्राओं से ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन आमंत्रित किए गए थे। कॉलेजों के जिला नोडल अधिकारियों की अनुशंसा के आधार पर अंतरिम वरीयता सूची जारी कर 10 दिवस में आपत्तियां मांगी गई। इसके बाद आपत्तियों के निराकरण उपरांत अब 4052 पात्र छात्राओं की अंतिम वरीयता सूची जारी की है, जिसे विभागीय वेबसाइट पर देखा किया जा सकता है।

डूंगरपुर जिले की सर्वाधिक 125 छात्राएं पात्रता में शामिल

सुनील भाटी के अनुसार अब संबंधित प्राचार्य, जिला नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय और कन्या महाविद्यालय सूची अनुसार संबंधित छात्रा के प्राप्तांक प्रतिशत का सीनियर सैकेंड्री की मूल अंकतालिका व अन्य वांछित मूल दस्तावेजों से मिलान करेंगे। सूची के अनुसार बांसवाड़ा संभाग में डूंगरपुर जिले की सर्वाधिक 125 छात्राएं पात्रता में शामिल हैं। इसके दीगर, बांसवाड़ा में 121 और प्रतापगढ़ की 100 मेधावी छात्राएं हैं।

…तो होगी कार्रवाई

विभागीय आदेश अनुसार किसी छात्रा द्वारा किसी तरह की जानकारी छिपाकर स्कूटी प्राप्त की जाती है या माता-पिता, अभिभावक की आय, राज्यकर्मी या वित्तपोषित संस्थाकर्मी द्वारा आयकर विवरणी प्रस्तुत नहीं कर आवेदन पत्र में असत्य जानकारी अंकित की गई है तो जानकारी पर संबंधित छात्रा या अभिभावक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी।

दिव्यांगों के लिए प्राथमिकता

दिव्यांग छात्राओं को स्कूटी के स्थान पर ट्राई साइकिल की मांग करने पर प्राथमिकता देय होगी। इसके अलावा पूर्व में TAD या स्कूल शिक्षा विभाग से 10वीं के परिणाम के आधार पर किसी बालिका को स्कूटी प्राप्त हुई है तो उस छात्रा को 12वीं के परिणाम के आधार पर पात्र होने पर 40 हजार रुपए एकमुश्त दिए जाएंगे।

Updated on:
1 Dec 2024, 12:17 PM IST
Published on: