बांसवाड़ा

RBSE 10th Class Results : 69 साल में पहली बार… मार्च में 10वीं कक्षा का आएगा रिजल्ट! कापियां जांच कर बोर्ड ने बनाया नया रिकार्ड

RBSE 10th Class Results : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अपने 69 साल के इतिहास में पहली बार मार्च में ही दसवीं के नतीजे घोषित करेगा। सीबीएसई से पहले आरबीएसई के नतीजे आएंगे।

2 min read
ग्राफिक्स फाइल फोटो

RBSE 10th Class Results : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अपने 69 साल के इतिहास में पहली बार मार्च में ही दसवीं के नतीजे घोषित करेगा। सीबीएसई से पहले आरबीएसई के नतीजे आएंगे। एक अप्रेल से नया शैक्षिक सत्र शुरू करने की कवायद में बोर्ड ने महज 20 दिन में ही 10वीं के 6 विषयों की कापियों का जांच कार्य पूरा कर नया रेकाॅर्ड बनाया है। बोर्ड ने हर रोज सवा 3 लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं जांची।

ये भी पढ़ें

Mustard Prices Hike : सरसों के भावों में आया अचानक उछाल, 6700 रुपए प्रति क्विंटल पहुंचा रेट, किसान खुश

28 फरवरी को हुई थी परीक्षा

राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 12 से 28 फरवरी के मध्य हुई थी। बोर्ड एक अप्रेल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू करेगा। इसके पहले 10वीं के नजीते घोषित करना चाहता है। अमूमन, राजस्थान बोर्ड के 10वीं के परिणाम गत दो वर्षों से मई के अंतिम दिनों में जारी होता है।

मिशन मोड पर काम

1- मूल्यांकन केन्द्र बढ़ाए, 28 जिलों में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच।
2- हर विषय की परीक्षा के 2 दिन में उत्तर पुस्तिकाओं के बण्डल बोर्ड पहुंचे व दूसरे जिलों में जांच के लिए भेजे।
3- परीक्षकों की संख्या बढ़ाने के साथ ही प्रभावी मॉनिटरिंग।
4- उत्तर पुस्तिका जांच की समयसीमा 15 दिन में से 10 दिन किया।

फैक्ट फाइल

  • 1,068,078 परीक्षार्थियों ने दिया 10वीं बोर्ड इम्तिहान
  • 6193 परीक्षा केन्द्र किए थे अधिकृत
  • 06 विषयों की हुई थी परीक्षा
  • 64,08,468 उत्तर पुस्तिकाएं कुल जांची गई
  • 30915 परीक्षकों ने जांची कॉपियां
  • 3,20,423 उत्तर पुस्तिकाएं हर रोज हुई जांच

परीक्षा तिथि - परिणाम तारीख - वर्षवार परीक्षार्थी

2026- 12 फरवरी से 28 फरवरी- 23 मार्च (संभावित)
2025- 6 मार्च से 4 अप्रेल- 28 मई
2024- 12 फरवरी से 28 फरवरी- 29 मई
2023- 16 मार्च से 13 अप्रेल- 2 जून
2022- 31 मार्च से 26 अप्रेल- 13 जून
2021- परीक्षा रद्द (कोविड-19)- 30 जुलाई
2020- 14 मार्च से 26 मार्च- 28 जुलाई
2019- 14 मार्च से 27 मार्च- 3 जून
2018- 15 मार्च से 27 मार्च- 11 जून

जल्द आएगा परिणाम

छुट्टियों में भी अधिकारियों एवं परीक्षकों को अलर्ट मोड पर रखा, ताकि परिणाम घोषणा करने में कोई दिक्कत हो, तो तुरंत संपर्क किया जा सके। बोर्ड ने सरकार के निर्देशों पर मिशन मोड पर काम किया। जल्द ही परिणाम घोषणा हो जाएगा।
जयदीप पुरोहित, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, बांसवाड़ा

ये भी पढ़ें

PMFBY New Update : राजस्थान के किसानों के लिए बड़ी राहत, अब यह नुकसान भी बीमा कवरेज में शामिल

Published on:
22 Mar 2026 03:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर