बांसवाड़ा

किसानों के लिए गुड न्यूज, राजस्थान सरकार ने एक लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद बढ़ाई

Rajasthan Farmers: राजस्थान सरकार ने गेहूं खरीद का लक्ष्य बढ़ाया है। साथ ही एजेंसियों को अपने केंद्रों पर गेहूं-खरीद को कम-ज्यादा लेने की छूट दी है।

2 min read
Wheat procurement target 2026-27

Rajasthan Farmers: बांसवाड़ा। किसानों को हो रही असुविधा को देखते हुए राजस्थान सरकार ने रबी विपणन सीजन 2026-27 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का लक्ष्य एक हजार मीट्रिक टन बढ़ा दिया है। खाद्य मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से मिले निर्देश के बाद प्रदेश में कुल 21 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का संभावित लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही एजेंसियाें को अपने आवंटित समर्थन खरीद लक्ष्यों तक खरीद के लिए शिथिलता दी हैं। यानि विभिन्न एजेंसियां अपने खरीद केंद्रों पर तय लक्ष्य को कम-ज्यादा कर गेहूं खरीद कर सकेंगी।

पूर्व में निकाले गए निर्देशों के अनुसार राजस्थान में गेहूं खरीद का लक्ष्य 20 हजार मीट्रिक टन था। अब गेहूं खरीद की क्षमता बढ़ाकर सरकार ने एजेंसीवार लक्ष्य निर्धारित किए हैं। इनमें भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) को प्रदेश में 10.85 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद करने, राजफेड को 1.99 लाख मीट्रिक टन, तिलम संघ को 4.02 लाख मीट्रिक टन, नाफेड को 1.38 लाख मीट्रिक टन, एनसीसीएफ को 44 हजार 648 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य तय किया है। वहीं राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम को 2.29 लाख मीट्रिक टन सहित सभी एजेंसियों को मिलाकर कुल 21 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य तय किया गया है।

एजेंसियां लक्ष्यों के अनुसार ले सकेंगी गेहूं

नए निर्देशों के तहत विभाग ने स्पष्ट किया है कि केन्द्रवार लक्ष्य केवल संकेतित हैं। एजेंसियां अपने आवंटित समर्थन खरीद लक्ष्यों तक खरीद करने के लिए अधिकृत हैं। इससे अब किसी एजेंसी के एक केंद्र पर खरीद कम है और दूसरे पर खरीद अधिक है तो एजेंसियां आपस में अपने केंद्रों पर तय लक्ष्यों के अनुसार खरीद को कम-ज्यादा कर सकेंगी। इससे किसानों को लाभ होगा और वे अपना गेहूं बेच सकेंगे।

बढ़ाया है गेहूं खरीद का लक्ष्य

सरकार ने गेहूं खरीद का लक्ष्य बढ़ाया है। साथ ही एजेंसियों को अपने केंद्रों पर गेहूं-खरीद को कम-ज्यादा लेने की छूट दी है। एजेंसियां अपने तय लक्ष्य के अनुसार किसी भी केंद्र पर खरीद को कम-ज्यादा कर सकेंगी। '

- ओमप्रकाश जोतेड़, जिला रसद अधिकारी, बांसवाड़ा

Updated on:
24 Apr 2026 03:42 pm
Published on:
24 Apr 2026 03:37 pm