बांसवाड़ा

Rajasthan Panchayat Elections : पुनर्गठन के बाद बने नए समीकरण, चौपालों पर गूंज रही सियासी बातें

Rajasthan Panchayat Elections : पंचायती राज चुनाव को लेकर मतदाताओं की अंतिम सूची प्रकाशन के साथ ही अब बांसवाड़ा में गांवों में सियासी चर्चाएं चौपालों पर शुरू होनी शुरू हो गई है।

less than 1 minute read
कलक्टर और जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय बांसवाड़ा। फोटो पत्रिका

Rajasthan Panchayat Elections : पंचायती राज चुनाव को लेकर मतदाताओं की अंतिम सूची प्रकाशन के साथ ही अब गांवों में सियासी चर्चाएं चौपालों पर शुरू होनी शुरू हो गई है। हालांकि, निर्वाचन विभाग ने अब तक चुनावी टाइम फ्रेम घोषित नहीं किया है, लेकिन प्रारम्भिक तैयारियां शुरू कर दी है।

इस बार बांसवाड़ा जिले में 12 लाख 74 हजार 482 मतदाता गांवों की सरकार बनाएंगे। पंचायत पुर्नगठन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रत्याशियों को जीत-हार के नए समीकरण बैठाने पड़ रहे हैं। गौरतलब है कि जिले में इस बार 16 प्रधान, 549 सरपंच, 4515 वार्ड पंचों, 280 पंचायत समिति सदस्यों तथा 43 जिला परिषद् सदस्यों के चुनाव होंगे।

ये भी पढ़ें

Madan Dilawar Announcement : मदन दिलावर की कई बड़ी घोषणाएं, राजस्थान के गांव में मंदिरों को मिलेंगे पट्टे, बिना अनुमति नहीं बिकेगा मीट

पुर्नगठन ने बदला खाका

1- बांसवाड़ा जिले में पूर्व में 11 प्रधान थे। अब 16 प्रधान बनेंगे। नई पंचायत समितियां गनोड़ा, छोटी सरवन, नाहरपुरा, सरेड़ी बड़ी, डूंगरा छोटा बनी हैं।
2- जिला परिषद् में पूर्व में 31 सदस्य चुनकर जिला प्रमुख बनाते थे। पर, सदस्यों की संख्या बढक़र 43 हो गई है।
3- पंचायत समिति सदस्यों की संख्या पूर्व में 219 थी। अब यह संख्या बढक़र 280 हो गई हैं।
4- पंचायत पूनर्गठन के पूर्व जिले में 415 सरपंच बन रहे थे। अब 459 सरपंच चुने जाएंगे।
5- 4515 वार्ड पंचों का चुनाव होगा।

इतने मतदाता करेंगे मतदान

पं.स. - पुरुष - महिला - कुल
गढ़ी 49453 48581 98034
अरथूना 41737 411176 82913
सरेड़ी बड़ी 21125 20907 42032
गनोड़ा 35408 34822 70230
घाटोल 74811 75889 150702
बागीदौरा 46565 46147 92712
गांगड़तलाई 42022 41264 83286
आनंदपुरी 30553 29422 59976
नाहरपुरा 25590 24033 49624
सज्जनगढ़ 35598 35187 70785
डूंगरा छोटा 33595 33348 66946
बांसवाड़ा 66406 68327 134733
छोटी सरवन 35442 34593 70035
तलवाड़ा 30602 30802 61404
कुशलगढ़ 46888 47270 94158
छोटी सरवन 23309 23603 46912
कुल 639104 635371 1274482
(गतवर्ष की तुलना में 1 लाख 37 हजार 284 मतदाता बढ़े हैं।)

ये भी पढ़ें

PM Modi Ajmer Visit : पीएम मोदी 28 फरवरी को आएंगे अजमेर, सुबह 6 बजे से भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ें

Published on:
27 Feb 2026 09:48 am
Also Read
View All

अगली खबर