बांसवाड़ा

Sangharsh Chetna Yatra : राजस्थान में कर्मचारियों के हितों के साथ कुठाराघात बर्दाश्त नहीं होगा, कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने चेताया

Sangharsh Chetna Yatra : अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष महावीर शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों के हितों के साथ कुठाराघात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

2 min read
ठीकरिया. आखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी सयुक्त महासंघ के कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेशाध्यक्ष। फोटो पत्रिका

Sangharsh Chetna Yatra : अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष महावीर शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों के हितों के साथ कुठाराघात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पदोन्नति विसंगतियां, वेतन अनियमितता, संविदा कार्मिकों के नियमितीकरण सहित 11 सूत्री मांग पत्र पर सरकार को विचार करना होगा।

राजस्थान के 8 लाख कर्मचारियों एवं 5 लाख सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए महासंघ के द्वारा प्रदेश में संघर्ष चेतना यात्रा निकाली जा रही है। समय पर कर्मचारियों की बात नहीं सुनी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

SIR Update : राजस्थान के लिए खुशखबर, बाड़मेर-सलूंबर में सभी फॉर्म भरे गए

जयपुर से आए दल का किया गया स्वागत

टीएडी सभागार में शनिवार को आयोजित सभा में घटक संगठनों के पदाधिकारियों ने जयपुर से आए दल का स्वागत किया। संघ के जिला संयोजक विनोद पानेरी ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेश मुख्य महामंत्री किशन लाल सारण, सांख्यिकी अधीनस्थ कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री दीपक खिंची, राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रदेश महामंत्री शिवराज चौधरी, राज्य बीमा विभाग कर्मचारी संघ के प्रदेश संयोजक राम किशोर मीणा, राज्य बीमा विभाग कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री हिमांशु यादव, राजस्थान सहायक कर्मचारी संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहन मीणा, शिक्षक संघ शेखावत के प्रदेश महामंत्री हेमन्त खराड़ी, टीएसपी कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष पवन पंचाल, एएनएम एलएचवी संघ की सम्भाग अध्यक्ष आशा पाटीदार, ग्राम विकास अधिकारी संघ के अशोक शर्मा व भरत पटोत बतौर अतिथि उपस्थित रहे।

ठीकरिया. संघर्ष चेतना यात्रा में उपस्थित विभिन्न विभागों के कर्मचारी। फोटो पत्रिका

कार्यक्रम में ये सभी थे शामिल

कार्यक्रम में एएनएम एलएचवी संघ की जिला अध्यक्ष कंकु निनामा, आयुर्वेद नर्सिंग संघ के विजेन्द्र परमार, गंगाराम गरासिया, पर्वतसिंह डामोर, गिरदावर संघ के जिलाध्यक्ष राकेश देवदा, टीएसपी महासंघ के सी के भार्गव, मनोजसिंह परमार, पंचायती राज मंत्रालिक कर्मचारी संगठन जिलाध्यक्ष राकेश पणदा, शिक्षक संघ शेखावत के योगेश खांट, अरुण डामोर, बीमा कर्मचारी संघ के हितेश श्रीमाल, तनेश जोशी, सांख्यिकी सेवा संघ के अभयसिंह चौहान, मुकेश पटेल, गिरदावर संघ के राकेश देवदा, शारीरिक शिक्षक संघ के धन्नालाल खांट, हरसिंह खड़िया, रमेश बारिया, आम्बेडकर संघ के मणिलाल यादव, पटवार संघ के संजय निनामा, मानसिंह पारगी, अलका, पंचायती राज शिक्षक संघ के चन्द्रवीरसिंह चौहान ने स्वागत किया। सभा का संचालन शैलेन्द्र शर्मा ने किया। आभार ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा ने व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Crime : राजस्थान में दिल दहलाने वाली घटना, अवैध संबंधों के शक में युवक-युवती को पेट्रोल से जिंदा जलाया

Published on:
30 Nov 2025 11:49 am
Also Read
View All

अगली खबर