बाराबंकी

बाराबंकी में एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस का बर्बर लाठीचार्ज, मुख्यमंत्री ने लिया एक्शन

Police brutally lathicharged ABVP workers बाराबंकी में पुलिस के लाठीचार्ज से करीब 25 छात्र घायल हो गए। ‌छात्रों पर हुए लाठी चार्ज से मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की।‌ क्षेत्राधिकारी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है।

less than 1 minute read
फोटो सोर्स- 'X' Barabanki वीडियो ग्रैब)

Police brutally lathicharged ABVP workers बाराबंकी में विजय विश्वविद्यालय के छात्रों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया गया है। जिससे करीब 25 छात्रों को छोटे आई है। मुख्यमंत्री ने लाठी चार्ज को संज्ञान में लेते हुए नाराजगी व्यक्ति की और उन्होंने अयोध्या मंडलायुक्त और पुलिस महानिरीक्षक को जांच करने के निर्देश दिए हैं। यूनिवर्सिटी के छात्र अनियमिताओं के खिलाफ नाराजगी व्यक्त कर रहे थे।

ये भी पढ़ें

स्कूलों में 4 सितंबर के बाद लगातार 3 दिनों की छुट्टी, जानें बैंकों, अदालतों और सरकारी कार्यालयों की छुट्टी

मुख्यमंत्री ने दिए जांच के निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी जिले में छात्रों की समस्या का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने छात्रों और उनके परिजनों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर नाराजगी जताई। छात्रों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी के पास बार काउंसिल आफ इंडिया से मान्यता नहीं है। इसके बाद भी बीए एलएलबी और एलएलबी का कोर्स कराया जा रहा है। जो फर्जी है। जिससे नाराज छात्रों ने प्रदर्शन किया। इसी बीच सुरक्षाकर्मी और छात्रों के बीच झड़प हो गई। नाराज में छात्रों पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। जिसमें करीब 25 छात्र घायल हो गए। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री ने जांच के निर्देश दिया

लाठी चार्ज को लेकर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने अयोध्या के मंडलायुक्त और पुलिस महानिरीक्षक को जांच के निर्देश दिए है। इसको देखते हुए अयोध्या के मंडलायुक्त और पुलिस महानिरीक्षक को जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर दोनों अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इधर एबीवीपी छात्रों पर हुए लाठी चार्ज को लेकर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। क्षेत्राधिकारी नगर हर्षित चौहान को सस्पेंड कर दिया गया है। जबकि इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है

ये भी पढ़ें

दोस्त की बहन के साथ प्रेम करने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी, टुकड़े-टुकड़े कर गंगा में फेंका, तीन गिरफ्तार

Updated on:
02 Sept 2025 05:51 pm
Published on:
02 Sept 2025 05:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर