बाराबंकी

SIR Update: सियासी दलों की टीमें कर रही है एसआईआर में ‘लुकाछिपी’; बड़ी खबर आई सामने

SIR Update: सियासी दलों की टीमें एसआईआर में 'लुकाछिपी' करती नजर आ रही हैं। सियासी दलों की निष्क्रियता आयोग के आंकड़ों में नजर आ गई है।

2 min read
SIR (प्रतीकात्मक तस्वीर)

SIR Update: SIR अभियान के दूसरे चरण में प्रशासनिक अमले को आड़े हाथों लेने वाले सियासी दलों की निष्क्रियता आयोग के आंकड़ों में नजर आ गई है। बानगी के तौर पर यूपी के बाराबंकी में राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) ने एक भी दावा और आपत्ति दर्ज नहीं कराई है।

ये भी पढ़ें

लेब्राडोर डॉग की मौत के बाद तेरहवीं और ब्रह्मभोज का आयोजन; ‘बेटे’ जैसी विदाई…शवयात्रा भी निकाली

UP News in Hindi: सियासी दलों की टीमें SIR में 'लुकाछिपी' का खेल कर रही

अवध क्षेत्र की बात करें तो यहां के ज्यादातर जिलों में भी आमतौर पर सियासी दलों की टीमें SIR में 'लुकाछिपी' का खेल कर रही हैं। प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर SIR अभियान के पहले चरण में करीब 2.89 करोड़ मतदाता सूची से बाहर हो गए थे।

Uttar Pradesh News in Hindi: CM योगी आदित्यनाथ ने जताई थी चिंता

इतनी बड़ी संख्या में मतदाताओं की संख्या कम होने पर CM योगी आदित्यनाथ ने प्रारंभिक दौर में चिंता जताई थी। SIR को लेकर सियासी दलों के बीच बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है, लेकिन जमीनी स्तर पर तस्वीर बिल्कुल उलट नजर आ रही है। SIR के लिए प्रदेश में BJP के 1,56,015, समाजवादी पार्टी के 1,12,309, BSP के 1,00,169, कांग्रेस के 16,538 BLA (ब्लॉक लेवल एजेंट) कार्यरत हैं।

Barabanki News in Hindi: BJP के 2595 BLA तैनात

राजनीतिक दलों की इतनी बड़ी BLA टीमों के बाद भी मतदाता लिस्ट संपूर्ण सत्य नहीं बन रही है। बाराबंकी की 6 विधानसभा सीटों में कुल 10,063 BLA नियुक्त हैं, लेकिन फार्म-6 (नए मतदाता पंजीकरण) या फार्म-7 (दावा-आपत्ति) दाखिल नहीं किया गया है। समाजवादी पार्टी के 2631 और BJP के 2595 BLA तैनात हैं।

Barabanki: अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने क्या कहा?

वहीं अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह का कहना है, '' SIR में किसी भी राजनीतिक दल के किसी भी BLA ने अभी तक ना तो फॉर्म 6 जमा किया और ना फॉर्म-7। जो भी दावा और आपत्ति आ रही है, वह मतदाता की तरफ से हैं। सभी दावों का परीक्षण कर आपत्ति का निस्तारण किया जाएगा।''

ये भी पढ़ें

BJP के लिए चिंता बढ़ा रहा कुर्मी और लोध फैक्टर! दो दिग्गजों के बीच हुए विवाद के बाद बदली हवा

Also Read
View All

अगली खबर