बारां

Baran: बिट्टू हत्याकांड मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, UP भाग रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

Rajasthan Crime: मनीष गौतम उर्फ बिट्टू हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद यूपी भाग रहे आरोपियों का पुलिस ने हाईवे पर पीछा कर एक आरोपी को दबोच लिया।

2 min read
Apr 29, 2026
यूपी से गिरफ्तार किया हत्या का आरोपी (फोटो: पत्रिका)

Manish Sharma Murder Case: मनीष गौतम उर्फ बिट्टू हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद एक कार से उत्तर प्रदेश भाग गए थे। मुखबिरों की सूचना और लोकेशन का पीछा करते हुए पुलिस ने यूपी में हाइवे पर घेराबंदी कर कार समेत एक आरोपी को दबोच लिया, लेकिन दो आरोपी मौके से फरार हो गए।

इस मामले में 21 अप्रेल को राकेश कुमार उर्फ राहुल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। तीन बालकों को निरुद्ध किया गया था। पूछताछ में घटना में प्रयुक्त कार, दो बाइक जब्त की गई थी। वारदात में इस्तेमाल खून से सना चाकू भी बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से मिले अन्य साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया है और फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। फिलहाल शेष फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और गिरफ्तार आरोपी से लगातार पूछताछ जारी है ताकि पूरे गिरोह और घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

ये भी पढ़ें

शादी की खुशियों के बीच उठी अर्थी, मेहंदी-हल्दी की रस्मों के दौरान दुल्हन लक्ष्मी ने तोड़ा दम

पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के सुपरविजन और वृत्ताधिकारी हरिराम सोनी के नेतृत्व में कोतवाली थाना व जिला विशेष टीम की संयुक्त टीमें बनाकर जयपुर, हरियाणा, प्रयागराज व लखनऊ सहित विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई।

अंधेरा का लाभ उठाकर भागे

जांच में सामने आया कि आरोपी राजेन्द्र गहलोत, मुकेश यादव और अनिल यादव कार में सवार होकर प्रयागराज की ओर फरार हो गए थे। पुलिस टीमों ने पीछा करते हुए कानपुर से लखनउ, बरेली होते हुए केदारनाथ जाने वाले हाइवे के शाहजहांपुर से आगे फरीदपुर टोल प्लाजा पर नाकाबंदी की लेकिन आरोपी वाहन भगाकर गांव की ओर मुड़ गए। इस दौरान पुलिस ने लगातार कई किलोमीटर तक उनका पीछा किया और स्थानीय थानों को भी अलर्ट किया ।

पीछा करने के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर राजेन्द्र गहलोत और अनिल यादव फरार हो गए। मुकेश यादव (31) निवासी बरडिय़ा बस्ती को कार सहित पकड़ लिया गया। आरोपी को बारां लाकर गिरफ्तार किया गया और कार जब्त की गई। पुलिस अब फरार दोनों आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और उनके संभावित ठिकानों पर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें

Ajmer : मासूम बेटे का अंतिम संस्कार कर चुके थे पिता, अस्पताल के फोन ने फिर ताजा कर दिया जख्म
Published on:
29 Apr 2026 03:30 pm
Also Read
View All