बारां

7.25 करोड़ रुपए से राजस्थान की इस बड़ी मंडी का होगा विकास, कृषि विपणन विभाग ने दिखाई हरी झंडी

Krishi Upaj Mandi Development Work: राजस्थान के कृषि उपज मंडी में 7.25 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों के प्रस्तावों को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है, जिससे मंडी में सुविधाओं का विस्तार होगा।

2 min read
May 02, 2026
Photo: AI

Good News For Baran Mandi: कृषि विपणन विभाग ने कृषि उपज मंडी में करीब 7.25 करोड़ के विभिन्न निर्माण कार्यो के प्रस्तावो को प्रशासनिक एवं वित्तिय स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिसके चलते मंडी में सुविधाओ का विस्तार होगा। हालाकि कृषि मंडी ने करीब 15 करोड़ के कार्यो के प्रस्तावो को स्वीकृति के लिए भिजवाया गया था। जिसमें एक प्रमुख कार्य ड्रेनेज के प्रस्तावो को हरी झण्डी नही मिल पाई है।

कृषि उपज मंडी ने वर्ष 2025 में मंडी परिसर में सुविधाओ के विस्तार के लिए करीब 15 करोड़ के विभिन्न कार्यो का खाका तैयार कर प्रस्ताव स्वीकृति के लिए जयपुर निदेशालय कृषि विपणन विभाग को भिजयाए थे।

ये भी पढ़ें

Indian Railway: राजस्थान में बिछेगी 173KM तक नई रेल लाइन, 1533 करोड़ की परियोजना को मिली हरी झंडी

जिसमें करीब आधा दर्जन नवीन निर्माण कार्यो को प्रशासनिक तथा वित्तिय स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसमें प्रमुख रुपए से कृषि उपज मंडी कार्यालय के नवीन भवन का निर्माण तथा मंडी प्रांगण में ग्रेडिंग सफाई इकाई की अलग स्थापना के लिए शेड के निर्माण कार्य है।

इन कार्यो को मिली वित्तिय स्वीकृति

  1. मंडी प्रांगण में ग्रेडिंग सफाई इकाई के लिए शेड निर्माण कार्य लागत - 157 लाख
  2. कृषि उपज मंडी का नवीन कार्यालय भवन निर्माण कार्य - लागत - 313.20 लाख
  3. मंडी प्रांगण में यूरिनल ब्लॉक निर्माण कार्य - लागत - 21.60 लाख
  4. मंडी में स्थित विभिन्न भवनो तथा शेड की मरम्मत कार्य - लागत - 92.81 लाख
  5. मंडी स्थित एफएम आकाशवाणी भवन का एस/आर कार्य - लागत 11.60 लाख
  6. मंडी में तीन सुलभ परिसरो का निर्माण कार्य - लागत - 106.32 लाख

कई महत्वपूर्ण कार्य नही हुए स्वीकृत

कृषि उपज मंडी प्रांगण में बरसात के समय होने वाले पानी के भराव से किसानो तथा व्यापारियो को राहत दिलवाने के लिए ड्रेनेज सिस्टम के करीब 06.14 करोड़ रुपए के प्रस्ताव बनाकर भिजवाए गए थे। जिसमें छोटे बड़े नालो का निर्माण कार्य किया जाना था। लेकिन निदेशालय से स्वीकृति प्राप्त नही हुई।

वही यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने तथा परेशानी से बचाव के मद्देनजर कृषि मंडी के पीछले गेट के समीप मंडी प्रांगण में करीब 21.39 लाख की लागत से एक धर्म कांटे के निर्माण कार्य के प्रस्ताव भी भिजवाए गए थे। वही अन्य कई कार्यो सुलभ कॉम्पलेक्स इत्यादि को भी स्वीकृति प्राप्त नही हो पाई है।

कृषि उपज मंडी द्वारा वर्ष 2025 में करीब 15 करोड़ से अधिक के निर्माण कार्यो के लिए प्रस्ताव बनाकर भिजवाए गए थे। जिसमे 7.25 करोड़ के निर्माण कार्यो को प्रशासनिक तथा वित्तिय स्वीकृति प्राप्त हुई है। अब टेण्डर प्रक्रिया कर शीघ्र ही कार्य शुरु करवाए जाएगे। वही स्वीकृति से शेष रहे निर्माण कार्यो के लिए पुन: प्रस्ताव तैयार कर निदेशालय को भिजवाए जाएगे। जिसमें प्रमुख रुप से ड्रेनेज सिस्टम के तहत बड़े व छोटे नालो का निर्माण कार्य करवाया जाना है।

  • हरीमोहन बैरवा, सचिव, कृषि उपज मंडी समिति, बारां

ये भी पढ़ें

LPG कनेक्शन हो सकता है बंद: सरकार का नया नियम, PNG यूजर्स को चेतावनी
Published on:
02 May 2026 02:16 pm
Also Read
View All