बारां

Naresh Meena : नरेश मीणा अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा, बारां के साथ बूंदी में भी चल रहा सर्च आपरेशन

Naresh Meena : बारां. पुलिस अब बारां के साथ बूंदी में भी नरेश मीणा को तलाश कर रही है। आधा दर्जन पुलिस टीमों ने कई जगह दबिश दी।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 9:30 PM IST
baran police are searching for naresh meena why
Naresh Meena : बारां. नरेश मीणा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम कर रही सर्च आपरेशन। फोटो पत्रिका

Naresh Meena : बारां. जिले के नाहरगढ़ वन रेंज कार्यालय पर गत एक नवंबर को भीड़ द्वारा हमला कर जब्तशुदा डीजल पम्प छुड़ा ले जाने तथा वनकर्मी के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी नरेश मीणा की तलाश में शुक्रवार को छबड़ा व अटरू क्षेत्र के करीब आठ से दस ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन कोई आरोपी पुलिस के पकड़ में नहीं आया। पुलिस ने टीम बनाकर बारां जिले के साथ ही बूंदी जिले में भी संभावित ठिकानों पर सघन तलाशी एवं चेकिंग अभियान चलाया है।

उक्त प्रकरण में नाहरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुए 27 दिन होने के बाद भी घटना का वांछित आरोपी नरेश मीणा अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया। पुलिस की आधा दर्जन टीमों ने शुक्रवार को लम्बे समय बाद फिर धरपकड़ के लिए आठ-दस ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन हाथ कुछ नहीं आया। टीमों ने नयागांव, गुन्दलाई गांव समेत कई फार्म हाउस एवं अन्य स्थानों पर तलाशी की।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि वांछित आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवारी के नेतृत्व में वृत्ताधिकारी वृत्त अटरू रामानन्द यादव, थानाधिकारी छबड़ा राजेश खटाणा मय जाप्ता, थानाधिकारी कवाई राजपाल सिंह, थाना अटरू एवं थाना मोठपुर की टीम तथा जिला क्यूआरटी टीम शामिल रही। टीम द्वारा आरोपी के निवास स्थान नयागांव, फार्म हाउस एवं गऊघाट स्थित पेट्रोल पम्प पर दबिश देकर तलाशी ली गई।

दबिश देकर आरोपी की तलाश की गई

वही दूसरी टीम में वृत्ताधिकारी वृत्त छबड़ा ताराचन्द एवं थानाधिकारी छीपाबड़ौद गंभीर सिंह मय जाप्ता द्वारा गुन्दलाई, सारनखेड़ा एवं अमलावदा हाली क्षेत्र में विभिन्न संभावित स्थानों पर दबिश देकर आरोपी की तलाश की गई। तीसरी पुलिस टीम में थानाधिकारी मोठपुर कमल सिंह मय जाप्ता एवं थानाधिकारी नाहरगढ़ विवेक हरसाना ने बूंदी जिले के केशोरायपाटन क्षेत्र में संभावित स्थानों पर दबिश देकर आरोपी की तलाश की गई।

Updated on:
27 Nov 2026, 9:30 PM IST
Published on: