बारां

Baran Ration Dealers : राशन डीलरों की ₹85 लाख टीडीएस राशि फंसी, खाद्य निगम ने जमाई कुंडली, आज होगा फाइनल फैसला

Baran Ration Dealers : बारां जिले के राशन डीलरों को नियमित रूप से कमीशन राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। वहीं खाद्य निगम राशन डीलरों की 85 लाख रुपए की टीडीएस राशि पर कुंडली मार कर बैठा है। आज सोमवार को प्रशासन से तीसरे चरण की वार्ता होगी। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि सहमति बन सकती है।

3 min read
फाइल फोटो पत्रिका

Baran Ration Dealers : बारां जिले में राशन डीलरों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत नियमित रूप से राशन वितरण किए जाने के बावजूद नियमित रूप से कमीशन राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा इस कमीशन राशि पर टीडीएस तो काटा जा रहा है, लेकिन टीडीएस राशि का डीलरों को भुगतान नहीं किया जा रहा है।

बारां जिले में राशन डीलरों की करीब 85 लाख रुपए की टीडीएस राशि पर खाद्य निगम के अधिकारी कुंडली मार कर बैठे हुए है। इस राशि को लेकर राशन डीलर पिछले करीब दो वर्षों से ज्ञापन देकर मांग कर रहे हैं, लेकिन भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे नाराज बारां जिले के राशन डीलर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 15 दिनों से हड़ताल पर है। हड़ताल के चलते उपभोक्ताओं को राशन वितरण नहीं किया जा रहा है। जरूरतमंद उपभोक्ता राशन के लिए डीलरों के चक्कर लगा रहे है।

ये भी पढ़ें

Janjatiya Gaurav Divas : सीएम भजनलाल आज जाएंगे बेणेश्वरधाम धाम, देंगे ढेर सारे तोहफे

फंस रहा तकनीकी पेंच

डीलरों का कहना है कि रसद विभाग की ओर से टीडीएस की राशि डीलरों के पैन कार्ड पर डीलरों के खाते में डाली जाती है। इससे जब डीलर आईटीआर फाइल करते है तो उन्हें रिफंड मिल जाती है। लेकिन जून 2022 से फरवरी 2023 तक (9 माह) के कमीशन में से काटी गई टीडीएस राशि डीलरों के पैन कार्ड पर नहीं काटकर निगम मुख्यालय के पैन कार्ड पर काट दी गई। इससे इस 9 माह की टीडीएस राशि के लिए जिले के राशन डीलर पिछले तीन वर्षों से प्रयास कर रहे हैं। इसकी अनुमानित राशि करीब 85 लाख रुपए है।

समस्याओं का करें निस्तारण

आंदोलन समिति के संयोजक गजेंद्र सुमन ने बताया कि वर्ष 2016-17 में ऑफलाइन रजिस्टर से हुए गेहूं वितरण के गलत स्टॉक का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। डीलरों को प्रतिमाह कमीशन भुगतान नहीं किया जा रहा है। गेहूं आवंटन की सूचना 24 घंटे पहले नहीं दी जा रही है। इसके अलावा कोरोना काल में आंगनबाड़ी को वितरित सामग्री का कमीशन भी अब तक नहीं दिया गया। जनवरी 2023 की जमा अंतर राशि नहीं दी जा रही है।

आज होगी तीसरे चरण की वार्ता

1 मार्च से जिले के राशन डीलरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी। इसके बाद सुनवाई नहीं होने पर 9 मार्च को बैठक कर वाहन रैली निकाली और फिर ज्ञापन देकर प्रशासन को अवगत कराया गया। अब सोमवार को प्रशासन से तीसरे चरण की वार्ता की जाएगी। इसमें प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल होंगे। वार्ता सफल रहने की उम्मीद है।
योगेश गौड़, जिलाध्यक्ष, राशन डीलर विक्रेता संघ

प्रकरण का निस्तारण मुख्यालय से होगा

डीएसओ स्तर से जिले डीलरों के कमीशन की टीडीएस राशि काट कर निगम के खाते में डाल दी थी। इससे राशि निगम मुख्यालय के खाते में चली गई। इस राशि को वापस डीलरों को हस्तांतरित करने के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा हुआ है, संबंधित को मौखिक रूप से भी अवगत कराया हुआ है। यह पूरा प्रकरण मुख्यालय भेजा हुआ है। निस्तारण भी वहीं से होगा।
नवीन रिझवानी, प्रबंधक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम

बैठक में निकाल लिया जाएगा समाधान

डीलरों की अधिकांश मांगे राज्य सरकार के स्तर की है। बकाया टीडीएस के मामले में भी खाद्य निगम से समाधान का प्रयास किया जा रहा है। यह राशि निगम के पेन कार्ड पर काटी गई थी। फिर भी सभी मुद्दों पर सोमवार को बैठक में समाधान निकाल लिया जाएगा।
विश्वजीत सिंह, एसडीओ, बारां

राशन डीलर की मुख्य मांगें

1- टीडीएस की करीब 85 लाख रुपए राशि दिलाई जाए
2- सहारिया सामग्री वितरण का बकाया कमीशन दिया जाए
3- वर्ष 2016-17 के गलत स्टॉक का निस्तारण किया जाए
4- राशन डीलरों को मानदेय व प्रतिमाह कमीशन दिया जाए
5- गेहूं आवंटन की सूचना 24 घंटे पहले दी जाए।
6- डीलरों को सरकार की ओर से मानदेय दिया जाए।

ये भी पढ़ें

LPG Crisis : व्यवसायिक सिलेंडर की आपूर्ति पर नया अपडेट, राजस्थान सरकार ने जारी किया बड़ा आदेश

Published on:
16 Mar 2026 10:30 am
Also Read
View All

अगली खबर