बारां

Rajasthan Crime: चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की कर रहे मांग

बारां में चाकूबाजी की घटना में युवक विशाल महावर की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अस्पताल रोड पर जाम लगा दिया।
2 min read
Aug 01, 2026
Baran Stabbing Case
प्रदर्शन करते परिजनों का फोटो: पत्रिका

Youth Died In Baran Stabbing Case: बारां शहर में देर रात हुई चाकूबाजी की घटना में युवक विशाल महावर की मौत के बाद शनिवार सुबह मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग अस्पताल रोड पर जमा हो गए और कुछ समय के लिए सड़क जाम कर दिया।

प्रदर्शन कर रहे परिजनों और लोगों का कहना था कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए मामले में तेजी लाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने अपनी 5 मांगों को लेकर सड़क पर बैठकर विरोध जताया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली थाना प्रभारी और पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत की और उन्हें निष्पक्ष जांच के साथ जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे

कोतवाली थाना प्रभारी हीरालाल पुनिया ने बताया कि मामले में आरोपियों की तलाश लगातार जारी है। पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

ये था पूरा मामला

गौरतलब है कि शुक्रवार देर रात बारां शहर में अंबेडकर सर्किल के पास एक जूस सेंटर के बाहर चाकूबाजी की घटना हुई थी। हमले में विशाल महावर और रोहित सोन घायल हो गए थे।

दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल विशाल को कोटा रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। मृतक के परिजन और स्थानीय लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और आरोपियों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
01 Aug 2026 11:30 am
Published on:
01 Aug 2026 11:30 am
Also Read
View All
पत्रिका एक्सक्लूसिव: राजस्थान का सरकारी स्कूल, जहां एक भी छात्र नहीं, फिर भी शिक्षक तैनात, बिना पढ़ाए ही मिल रही सैलरी

‘बाबू उठ जा…’ बारां के अस्पताल में तड़पते मासूम की थमीं सांसें, शव घर ले जाने के लिए पिता ने ठेले वाले से उधार मांगे पैसे

Rajasthan: बेटी के ससुराल में हुई मां की मौत, बैठने की चटाई भी जल गई, 11KV का तार टूटने से घर में दौड़ गया था करंट

Baran: मार्केटिंग में MBA करने के बाद भी नहीं मिली नौकरी तो इंजीनियर दोस्त के साथ मिलकर करने लगा साइबर ठगी, गिरफ्तार

Baran News: पुलिस थाने से लौटी विवाहिता ने की आत्महत्या, पिता बोले- ‘पुलिस कार्रवाई करती तो बेटी जिंदा होती’