बारां

Baran: झगड़े में महिला ने टोका तो युवक ने मारा थप्पड़, रोते-रोते थाने पहुंची महिला ने ऐसे लगाई न्याय की गुहार, देखें वीडियो

बारां में एक युवक ने दूध देने जा रहे व्यक्ति से मारपीट की। महिला ने बीच-बचाव किया तो उसे भी थप्पड़ मारा गया। महिला ने थाने जाकर शिकायत की।
less than 1 minute read
Sep 26, 2025
फोटो: पत्रिका

राजस्थान के बारां जिले के मांगरोल कस्बे में एक महिला के साथ थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। यह घटना सुबह-सुबह की रंगबाड़ी सब्जी मंडी क्षेत्र की है। दरअसल जब एक युवक दूध सप्लाई कर रहे व्यक्ति से मारपीट कर रहा था। महिला ने बीच-बचाव किया तो उसे भी थप्पड़ जड़ दिया गया। महिला ने थाने पहुंचकर रो-रोकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दूध देने जा रहे युवक से मारपीट

रविवार सुबह करीब 9 बजे महावीर मीणा पुत्र प्रभुलाल, निवासी माल बमौरी दूध देने के लिए निकला था। रास्ते में मांगरोल निवासी वसीम अकरम उर्फ गोलू पुत्र अब्दुल हमीद की बाइक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद वसीम अकरम ने महावीर मीणा से बहस कर मारपीट शुरू कर दी।

महिला ने विरोध किया तो मारा थप्पड़

घटना स्थल के पास मौजूद मोनिका पारेता पत्नी शिवशंकर, निवासी मांगरोल ने जब युवक को समझाने की कोशिश की और मारपीट का विरोध किया तो वहां मौजूद इरफान पुत्र फारुक अहमद ने मोनिका को थप्पड़ मार दिया। महिला को थप्पड़ मारे जाने से वहां मौजूद लोगों को गुस्सा आ गया।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

मोनिका पारेता और महावीर मीणा ने तुरंत मांगरोल थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी ने निर्देश दिए जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वसीम अकरम और इरफान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच जारी है।

Updated on:
26 Sept 2025 02:27 pm
Published on:
26 Sept 2025 02:27 pm
Also Read
View All
पत्रिका एक्सक्लूसिव: राजस्थान का सरकारी स्कूल, जहां एक भी छात्र नहीं, फिर भी शिक्षक तैनात, बिना पढ़ाए ही मिल रही सैलरी

‘बाबू उठ जा…’ बारां के अस्पताल में तड़पते मासूम की थमीं सांसें, शव घर ले जाने के लिए पिता ने ठेले वाले से उधार मांगे पैसे

Rajasthan: बेटी के ससुराल में हुई मां की मौत, बैठने की चटाई भी जल गई, 11KV का तार टूटने से घर में दौड़ गया था करंट

Baran: मार्केटिंग में MBA करने के बाद भी नहीं मिली नौकरी तो इंजीनियर दोस्त के साथ मिलकर करने लगा साइबर ठगी, गिरफ्तार

Baran News: पुलिस थाने से लौटी विवाहिता ने की आत्महत्या, पिता बोले- ‘पुलिस कार्रवाई करती तो बेटी जिंदा होती’