बरेली

कांवड़ यात्रा के चलते बरेली में हर सोमवार और शनिवार को स्कूलों की होगी छुट्टी, कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम का बड़ा फैसला

Bareilly Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए बरेली प्रशासन ने सावन के हर सोमवार और शनिवार स्कूलों में छात्रों की छुट्टी घोषित की है। ड्रोन निगरानी, रूट डायवर्जन और अतिरिक्त बसों की भी व्यवस्था की गई है।
2 min read
Aug 01, 2026
Bareilly Kanwar Yatra
बरेली में हर सोमवार और शनिवार को स्कूल बंद रहेंगे (AI Photo)

Bareilly School Holiday: सावन महीने में कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या और शहर में बढ़ने वाले ट्रैफिक दबाव को देखते हुए जिले के स्कूलों में सावन के हर सोमवार और शनिवार को सभी छात्रों की छुट्टी रहेगी। डीएम अविनाश सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसके साथ ही प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के लिए खास माइक्रो प्लान तैयार किया है, जिसमें ड्रोन निगरानी, रूट डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्था को शामिल किया गया है।

स्कूलों और कॉलेज के छात्रों की रहेगी छुट्टी

डीएम अविनाश सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार, बरेली के सभी यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्डों के स्कूलों में सोमवार और शनिवार को सभी छात्रों की छुट्टी रहेगी। हालांकि स्कूलों के शिक्षक और अन्य कर्मचारी अपने संस्थानों में मौजूद रहेंगे और जरूरी प्रशासनिक व शासकीय कार्य करेंगे। इसके अलावा दिल्ली रोड और बदायूं रोड के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और अन्य शिक्षण संस्थानों पर भी यह आदेश लागू रहेगा।

निए परीक्षाओं को लेकर क्या गाइडलाइन जारी हुई है

जिलाधिकारी ने साफ किया है कि किसी भी बोर्ड, यूनिवर्सिटी, कॉलेज या अन्य संस्थान की पहले से तय परीक्षाओं में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। सभी परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होंगी। प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने से शहर में भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में छात्रों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

चार सोमवार के लिए तैयार माइक्रो प्लान

कांवड़ यात्रा को सुचारु रूप से पूरा कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने खास योजना तैयार की है। सावन के चारों सोमवार को आने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए अलग-अलग व्यवस्था बनाई गई है। पूरे जिले को तीन जोन, नौ जोन, 28 सेक्टर और 104 सब सेक्टर में बांटा गया है। इन क्षेत्रों में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रशासन ने इंटर डिस्ट्रिक्ट रूट मैप के अनुसार ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया है।

रोडवेज बसों के लिए बदले रूट

कांवड़ यात्रा और सावन के पहले सोमवार को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक विशेष रूट डायवर्जन लागू किया है। पुराने बस अड्डे से चलने वाली रोडवेज बसें अयूब खां चौराहा, चौकी चौराहा, बियावान कोठी, मिलिट्री की पुलिया और सेटेलाइट होते हुए बड़े बाईपास से गुजरेंगी। दिल्ली, लखनऊ, आगरा और बदायूं जाने वाली बसों को भी सेटेलाइट, नैनीताल रोड, ट्रांसपोर्ट नगर, बड़े बाईपास और अन्य वैकल्पिक मार्गों से चलाया जाएगा।

Updated on:
01 Aug 2026 01:30 pm
Published on:
01 Aug 2026 01:30 pm
Also Read
View All
मौलाना शहाबुद्दीन का आरोप, वक्फ बोर्ड की जमीनों में अरबों रुपये का घोटाला, बोले- कब्रिस्तान की जमीन पर सपा विधायक ने बनाई 3 मंजिला इमारत

बरेली में चीनी मांझे से कटी इंटर के छात्र की गर्दन, कोचिंग जाते समय हुआ हादसा, हालत गंभीर

पहली बार इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर से चारों जिलों की 24 घंटे होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी, 14,969 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा

Bareilly News: शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, गर्भ ठहरने पर कराया गर्भपात, जानिए ऐसे मामलों में क्या है सजा का प्रावधान

Bareilly Murder Case: ‘कान में आती थी आवाज’, बरेली में व्यापारी की हत्या, आरोपी ने पूछताछ में किया चौंकाने वाला दावा