1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहजहांपुर: बहन से दोस्ती पर भड़का युवक, फोन कर बुलाया, फिर दोस्तों के साथ मिलकर चाकु से गोदकर युवक की हत्या

Shahjahanpur Crime News: शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र में साइकिल मिस्त्री गौतम मौर्या की चाकु से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोपी समीर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है, जबकि घटना के कारणों की पड़ताल के लिए दो विशेष टीमें गठित की गई हैं।
2 min read
Google source verification
Shahjahanpur murder

शाहजहांपुर में साइकिल मिस्त्री की हत्या के आरोपी समीर को पकड़कर ग्रामीणों ने धुनाई कर दी।PC: वीडियो ग्रैब

Shahjahanpur Murder News:उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बहन से दोस्ती को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई। कांट क्षेत्र के दिलावरपुर गांव में साइकिल मिस्त्री गौतम मौर्या को फोन कर बुलाया गया। वहां पहले से मौजूद चार युवकों ने उन पर चाकुओं से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गौतम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद भाग रहे एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच के लिए दो विशेष टीमें गठित की गई हैं।

पहले बुलाया, फिर चारों ने घेरकर चाकू से किया हमला

जानकारी के अनुसार, कमलनयनपुर निवासी गौतम मौर्या शुक्रवार रात करीब 9 बजे दिलावरपुर गांव स्थित अपनी साइकिल मरम्मत की दुकान बंद करने के बाद धान की फसल देखने खेत गए थे। कुछ देर तक बेसहारा पशुओं पर नजर रखने के बाद वह घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान सैलून संचालक समीर ने उन्हें फोन कर बुलाया। गौतम जैसे ही तय स्थान पर पहुंचे, वहां पहले से मौजूद चार युवकों ने उन्हें घेर लिया।

इससे पहले कि गौतम कुछ समझ पाता, हमलावरों ने उस पर चाकुओं से कई बार वार कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से गौतम को पहले कांट सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया

वारदात के बाद भाग रहे एक आरोपी को आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी भी कांट क्षेत्र का रहने वाला है। पूछताछ में उसने कहा कि गौतम की उसकी बहन से दोस्ती थी, इसको लेकर कई बार टोका भी था। आज मौका पाकर उसने घटना को अंजाम दिया है। हालांकि उसने हत्या अकेले करने की बात कही, जबकि ग्रामीणों का दावा है कि उसके साथ तीन अन्य युवक भी थे। पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।

घटना के बाद आरोपी समीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें समीर बिना किसी झिझक के कहता सुनाई दे रहा है कि गौतम उसकी बहन के साथ गलत हरकत कर रहा था, इसलिए उसने यह वारदात की।

पिता बोले, कोई रंजिश नहीं थी

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि मामले में संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी सिटी के नेतृत्व में दो विशेष टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।वहीं, मृतक के पिता चंद्रपाल ने बताया कि परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। उन्हें पहले यह सूचना मिली थी कि उनका बेटा बाइक से गिरकर घायल हो गया है। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर पता चला कि गौतम की हत्या कर दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग