बरेली

बदला लेने के लिए ससुर ने किया रेप, पति ने तलाक देकर घर से निकाला

महिला के भाई और उसकी ननद के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों ने घर से भाग कर शादी कर ली थी

2 min read
Oct 26, 2018
बदला लेने के लिए ससुर ने किया रेप, पति ने तलाक देकर घर से निकाला

बरेली। देवरनिया में बदला लेने के लिए ससुर ने अपनी बहु को हवस का शिकार बना डाला। जिसके बाद महिला के पति ने भी उसे तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला के भाई और उसकी ननद के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों ने घर से भाग कर शादी कर ली। ये बात महिला के पति और ससुर को नागवार गुजरी और ससुर ने बदला लेने के अपनी बहु के साथ रेप किया तो वही पति ने भी उसे तलाक दे दिया। महिला ने मामले की शिकायत एडीजी प्रेमप्रकाश से की तो एडीजी के आदेश पर देवरनिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।


ये भी पढ़ें

ये भी पढ़ें

नेशनल हाइवे पर 50 लाख का माल लूटा, ड्राइवर को बंधक बना कर फेंका

बदला लेने के लिए दिया घटना को अंजाम

देवरनिया थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी इलाके के ही युवक से 24 जून 2018 को हुई थी। शादी के बाद से ही महिला को ससुराल में दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। इस बीच महिला के भाई और उसकी ननद के प्रेम संबंध हो गए। जिसके बाद दोनों ने 10 अगस्त को घर से भाग कर शादी कर ली। इस बात से महिला पति समेत ससुराल वाले नाराज हो गए। आरोप है कि इस बात का बदला लेने के लिए ससुर ने महिला के साथ रेप किया बाद में पति ने भी उसे तीन तलाक दे दिया।

ये भी पढ़ें

मुकदमा हुआ दर्ज

तलाक के बाद घर से निकाली गई महिला ने अपने ससुराल वालों पर कानूनी कार्रवाई करने की ठानी औरमहिला ने इस पूरे मामले की शिकायत एडीजी से की तो एडीजी ने देवरनिया पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। एडीजी के आदेश पर देवरनिया थाने में महिला के पति, सास, ससुर ननद और फुफेरे देवर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें

ये भी पढ़ें

बयान दर्ज कराने के बहाने महिला को बंधक बनाकर दरोगा और सिपाही ने किया दुष्कर्म
Published on:
26 Oct 2018 11:18 am
Also Read
View All