बरेली

हलाला मामले में इन्साफ के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची निदा खान

निदा खान ने शबीना को इन्साफ दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के स्टे को चुनौती दी है।

2 min read
Aug 14, 2018
halala
हलाला मामले में इन्साफ के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची निदा खान

बरेली। तीन तलाक, हलाला और बहु विवाह के खिलाफ लड़ाई लड़ रही आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी की अध्यक्ष निदा खान ने इन्साफ के लिए अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। निदा खान ने शबीना को इन्साफ दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के स्टे को चुनौती दी है। निदा खान ने सुप्रीम कोर्ट में रिट दायर करने की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली है और सम्भवतः ये मामला मंगलवार को सूचीबद्ध कर लिया जाएगा। निदा खान ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है कि ऐसे केसों की सुनवाई स्पेशल कोर्ट में की जाए।

ये भी पढ़ें

ये था मामला

किला के गढ़ी इलाके की रहने वाली शबीना को उसके शौहर वसीम ने तलाक दे दिया था और उससे दोबारा निकाह करने के लिए ससुर से हलाला कराया गया था। इसके बाद शबीना के शौहर ने उससे दोबारा निकाह कर लिया और कुछ दिन साथ रहने के बाद फिर उसे तलाक देकर देवर के साथ हलाला करने का दबाव बनाया। इस मामले का खुलसा निदा खान ने आठ जुलाई को प्रेस कांफ्रेंस कर किया था। मामले का खुलसा होने के बाद हड़कंप मच गया था और इस मामले में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी हाईकोर्ट से स्टे ले आए थे।

ये भी पढ़ें

पीड़ित महिलाओं की आवाज बनी निदा

निदा खान तलाक पीड़ित महिलाओं की आवाज बन चुकी है। तलाक पीड़ित महिलाओं को इन्साफ दिलाने के लिए निदा शासन से लेकर सरकार आवाज उठाने वाली निदा खान ने अब सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया है।तीन तलाक पीड़ित महिलाओं की लड़ाई लड़ रही निदा खान को फतवा जारी कर इस्लाम से खारिज भी किया जा चुका है और उसे धमकियां भी मिल चुकी है। लेकिन निदा खान का कहना है कि वो धमकियों से डरने वाली नहीं है और वो पीड़ित महिलाओं को इन्साफ दिलाकर ही रहेंगी।

ये भी पढ़ें

Published on:
14 Aug 2018 09:44 am
Also Read
View All
‘आदमी बन गया है एक-दूसरे का दुश्मन’, हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने दिया इस्तीफा, अब राजनीति में करेंगे एंट्री

बरेली की इस नहर पर बनेगा पुल, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने किया सेतु निर्माण का शुभारंभ, जल भराव से कई गांव के लोगों को मिलेगा छुटकारा

नकली आधार-पैन से खुलते थे बैंक खाते, करोड़ों रुपये होते थे ट्रांसफर; बैंककर्मी समेत तीन गिरफ्तार, 14 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा

वार्ड बॉय को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला ‘चूचू’ कानपुर के होटल माय चॉइस से गिरफ्तार, कबूला ये सच

अपराधियों पर डीआईजी का सर्जिकल स्ट्राइक: 98 एनकाउंटर में 175 गिरफ्तार, दो ढेर, 5 करोड़ की संपत्ति कुर्क