बरेली

इंस्पेक्टर ने घूस में मांगा 50 हजार का फोन तो चली गई थानेदारी, एसएपी किया लाइन हाजिर

बरेली में थाना अध्यक्ष ने घूस में प्रधान से मांगा महंगे वाला मोबाइल फोन, प्रधान और थानेदार की व्हाट्सएप चैट सोशल मीडिया पर हुई वायरल, एसएसपी ने थानेदार काे किया लाइन हाजिर
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2021, 11:03 PM IST
police-1.jpg
ghazibad police

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
बरेली ( Bareilly ) थानेदार को ग्राम प्रधान से 50 हजार रुपये कीमत वाले मोबाइल फोन की डिमांड करना महंगा पड़ गया। प्रधान ने थानेदार की व्हाट्सएप चैट को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद एसएसपी ( SSP ) ने थाना अध्यक्ष को लाइन हाजिर ( Suspend ) करते हुए उसके खिलाफ जांच बैठा दी।

इस तरह थानेदार को ग्राम प्रधान से मोबाइल फोन मांगना महंगा पड़ गया और अपनी कुर्सी गंवानी पड़ गई। यह पूरी घटना भोजीपुरा थाने की है। भोजीपुरा थाने में तैनात इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने अपने थाना क्षेत्र के ही एक गांव के ग्राम प्रधान से विपक्षी पार्टी पर कार्यवाई करने के एवज में 50 हजार रुपये कीमत वाले फोन की डिमांड की। थानेदार ने कहा कि अगर वह 50 हजार वाला फोन देगा तो दूसरी पार्टी पर कार्रवाई कर देंगे। ग्राम प्रधान से थानेदार की व्हाट्सएप चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई इसके बाद एसएसपी ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया और उसके खिलाफ जांच बैठा दी।

ग्राम प्रधान ने की अफसरों से शिकायत
थानेदार ने जिस ग्राम प्रधान से व्हाट्सएप चैट पर महंगे वाला मोबाइल फोन मांगा था उसी ग्राम प्रधान ने थानेदार की शिकायत कर दी और अधिकारियों को अपने मोबाइल फोन की व्हाट्सएप चैट दिखाते हुए कार्रवाई की मांग की इसके बाद यह व्हाट्सएप चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई इस प्रकरण से पुलिस की छवि धूमिल हुई और इन्हीं आरोपों में एसएसपी ने आरोपी थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया।

Updated on:
6 Jul 2021, 11:03 PM IST
Published on: