बाड़मेर

गांव वालों ने पहनावे पर कसे थे तंज, पिता के साथ ने बदल दी किस्मत; अब कामना बनीं मिस ग्लैम राजस्थान 2026 की ब्रांड एंबेसडर

Who is Kamna Rajpurohit: राजस्थान में बालोतरा जिले की कामना राजपुरोहित ने संघर्ष से पहचान बनाई। चेन्नई से गांव लौटने पर तानों का सामना किया, लेकिन मेहनत और टैलेंट के दम पर आगे बढ़ीं। अब वह ‘मिस ग्लैम राजस्थान 2026’ की ब्रांड एंबेसडर बनीं।

3 min read
Apr 16, 2026
Kamna Rajpurohit Brand Ambassador Miss Glam Rajasthan (Patrika Photo)

Kamna Rajpurohit Brand Ambassador Miss Glam Rajasthan: बालोतरा: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में जन्मी और महानगरीय जीवनशैली में पली-बढ़ी कामना राजपुरोहित का सफर आज मारवाड़ के लिए प्रेरणा बन गया है। कोरोना काल में परिस्थितियों ने उन्हें उनके पिता की जन्मभूमि बालोतरा के छोटे से गांव कुंडल ला खड़ा किया।

जहां उनके पहनावे और जीवनशैली को लेकर तानों का सामना करना पड़ा। लेकिन कामना ने इन तानों को अपनी कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत बनाया और आज वही लड़की मिस ग्लैम राजस्थान 2026 की ब्रांड एंबेसडर बनकर उभरी है।

ये भी पढ़ें

मोनालिसा भाग गई? राजस्थान के इस शख्स ने बताई पूरी सच्चाई, वीडियो जारी कर बताया असली नाम और धर्म

कोविड में लौटीं तो जिंदगी बदली

बचपन से ही कामना को डांस, सिंगिंग और एक्टिंग का शौक था। चेन्नई में ही उनका बचपन बीता, लेकिन कोविड के दौरान परिवार के साथ गांव लौटने पर उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई।

ग्रामीण परिवेश में लड़कियों को लेकर बनी सीमित सोच ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया। लेकिन परिवार, विशेषकर पिता जबर सिंह राजपुरोहित के सहयोग से उन्होंने अपने सपनों को जिंदा रखा।

पढ़ाई के लिए जोधपुर गईं

कामना ने 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के लिए जोधपुर का रुख किया और इसके बाद तीन साल तक गांव रहते हुए यूट्यूब के माध्यम से मॉडलिंग, डांस और एक्टिंग डांस और एक्टिंग सीखी। आगे बढ़ने की चाह ने उन्हें जयपुर पहुंचाया, जहां उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए खुद को स्थापित करने की कोशिश शुरू की।

बेस्ट एक्टर का खिताब मिला

लगातार ऑडिशन देने और मेहनत करने के बाद उन्होंने मिस इंडिया ग्लैम के लिए चयन हासिल किया। हालांकि, वह खिताब जीत नहीं पाई, लेकिन उन्हें 'बेस्ट एक्टर का खिताब मिला, जिसने उनके आत्मविश्वास को नई उड़ान दी। इसके बाद कुछ ही महीनों में अपने टैलेंट और मेहनत से उन्होंने पहचान बना ली।

हाल ही में कामना को स्टेट लेवल ब्यूटी पेजेंट 'मिस ग्लैम राजस्थान 2026' का ब्रांड एंबेसडर चुना गया। यह उपलब्धि उनके संघर्ष और समर्पण का परिणाम है। पुरस्कार स्वरूप उन्हें स्कूटी भी प्रदान की गई।

'हर बेटी सपनों को पूरा कर सकती है'

कामना का कहना है कि वह अपने गांव और क्षेत्र की सोच को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ते देखना चाहती हैं। उनका सपना है कि वह ऐसी ऊंचाई हासिल करें, जो अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बने। वह मानती हैं कि हर बेटी अपने सपनों को पूरा कर सकती है, यदि उसे परिवार का साथ मिले।

पांडरवाली की हुमेरा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

सेड़वा एरिया के तहत आने वाले राउमावि पांडरवाली की छात्रा हुमेरा का 69वीं विद्यालयी खेलकूद क्रिकेट प्रतियोगिता के 17 वर्षीय छात्रा वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

हुमेरा पिछले तीन वर्षों से लगातार राज्य स्तरीय क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। इस बार बांसवाड़ा में हुई 69वीं विद्यालयी खेलकूद राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बाड़मेर जिले की कप्तान थीं। उन्होंने इस प्रतियोगिता में ऑलराउंडर प्रदर्शन करते हुए दो अर्धशतक लगाए और सात विकेट भी हासिल किए, जिसके आधार पर उनका राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ।

विद्यालय के शारीरिक शिक्षक और कोच भरतदान चारण ने बताया कि हुमेरा के पिता गुजरात में मजदूरी करते हैं। क्रिकेट खेलने का पूरा खर्च विद्यालय स्टॉफ उठाता है। विद्यालय में खेल मैदान के अभाव के बावजूद, छात्राओं ने विद्यालय में बनी सड़क पर अभ्यास कर यह उपलब्धि हासिल की है।

विद्यालय की छात्राएं पिछले तीन सालों से बाड़मेर जिले की विजेता टीम रही हैं और इस बार 17 व 19 दोनों आयु वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया था, जिसमें नौ छात्राओं ने राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया।

ये भी पढ़ें

Jaipur LPG Crisis: 25 दिन के बुकिंग नियम ने बढ़ाई मुश्किल, 15 से 20 दिन में खत्म हो रहा सिलेंडर, गृहिणियों ने निकाला नया रास्ता
Published on:
16 Apr 2026 01:58 pm
Also Read
View All