बाड़मेर

बाड़मेर के माजीसा मंदिर में बड़ी चोरी, 23 तोला सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, लोगों का भड़का गुस्सा

सुबह जब भक्त दर्शन करने आए, तो मुख्य द्वार के ताले टूटे देखकर वे हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत मंदिर ट्रस्ट और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
3 min read
Dec 30, 2025
Barmer News Majisa Temple
माजीसा मंदिर में बड़ी चोरी (फोटो- पत्रिका)

Barmer News: बाड़मेर शहर के गडरारोड सर्किल स्थित माजीसा मंदिर में रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश मंदिर के मुख्य द्वार के ताले तोड़कर भीतर घुसे और करीब 23 तोला सोना चोरी कर ले गए।

चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सोमवार सुबह जब श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे, तो टूटे ताले देखकर उनके होश उड़ गए। जिसके बाद तत्काल मंदिर ट्रस्ट और कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया।

23 तोला सोना चोरी

कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार, मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष मुरलीधर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया कि माताजी की करीब 20 से 23 तोला सोने की आड़ सहित और अन्य छोटे आभूषण भी चोरी हुए हैं। इसके अलावा मंदिर की तिजोरी में भी तोड़फोड़ के निशान मिले हैं।

रात तीन बजे दिया चोरी को अंजाम

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, तीन नकाबपोश चोर सरियों के साथ मंदिर परिसर में दाखिल हुए। पहले मैन गेट और साइड गेट के ताले तोड़े गए। इसके बाद चोरों ने मंदिर के भीतर करीब डेढ़ घंटे तक पूरी तरह रेकी की और करीब रात तीन बजे सेंटर लॉक तोड़कर माताजी की सोने की आड़ चुरा ली। चोर चांदी के बर्तन और अन्य कीमती सामान मौके पर छोड़ गए, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि वारदात में किसी जानकार का हाथ हो सकता है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश तेज

मंदिर में चोरी की घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने विशेष पुलिस टीमों का गठन किया है। मंदिर सहित आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

मंदिर चोरी से लोगों में भारी रोष

माजीसा मंदिर में चोरी की घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। सूचना पर एसपी नरेंद्र सिंह मीना, एएसपी नीतेश आर्य और पूर्व विधायक मेवाराम जैन मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश की। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद स्थिति शांत हुई।

पहले भी हो चुकी हैं चोरियां

मंदिर ट्रस्टी अशोक भूणिया ने बताया कि जूना किराडू मार्ग स्थित इस माजीसा मंदिर में पूर्व में भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। क्षेत्र में यह पांचवीं-छठी बड़ी चोरी बताई जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

जल्द करेंगे खुलासा

चोर केवल सोने की आड़ लेकर फरार हुए हैं, जबकि चांदी के बर्तन नहीं ले जाए गए। इससे स्पष्ट है कि आरोपियों को मंदिर की जानकारी थी। पुलिस की टीमें सक्रिय हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-नरेंद्र सिंह मीना, एसपी, बाड़मेर

Updated on:
30 Dec 2025 02:33 pm
Published on:
30 Dec 2025 02:31 pm
Also Read
View All
Balotra: हाईटेक सुरक्षा को भी दिया चकमा, गड्ढा खोदकर रिफाइनरी की 700 KM लंबी क्रूड ऑयल पाइपलाइन से चुरा लिया 2 टैंकर तेल

Inter-State Oil Theft Gang: गहरा गड्ढा खोदकर राजस्थान की HPCL रिफाइनरी से क्रूड ऑयल चोरी करने वाले 8 लोग गिरफ्तार, 2 टैंकर तेल बेचने का हुआ खुलासा

Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में फिर उभरी गुटबाजी, मेवाराम जैन समर्थकों के साथ जयपुर पहुंचे

बच्चा न होने पर बहू का कत्ल: बाड़मेर में दहेज लोभी पति और सास-ससुर करते थे प्रताड़ित, कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला

Rajasthan Viral News: खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम; नोटों को चट कर गई दीमक